अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के युवा नेता शहज़ाद आलम बरनी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि साक्षी महाराज, साध्वी प्राची, साध्वी निरंजन, योगी आदित्यनाथ और संगीत सोम को नज़रबंद किया जाये!
बरनी ने अपने पत्र में तर्क दिया है कि ये राजनेता प्रदेश में धार्मिक भावना भड़काने का काम करते हैं जिससे चुनाव के दौरान माहौल ख़राब हो सकता है! बरनी ने साक्षी महाराज द्वारा मेरठ में दिए गए बयान की भी निंदा की है!
बरनी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि जब तक प्रदेश में चुनाव पूरे ना हो जाएँ तब तक के लिए इन पांचों नेताओं को नज़र बंद किया जाये ताकि प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से सम्पन हो सके!
यहाँ पढ़ें पत्र की कॉपी...
शहज़ाद आलम बरनी


No comments:
Post a Comment