
दुबई में फेसबुक पर पैग़म्बर मोहम्मद (सल अल्लाहु अलैहि वसल्लम ) पर अभद्र टिपण्णी करना एक भारतीय को महंगा पड़ गया। दुबई अदालत ने उस व्यक्ति पर 5,00,000 दिरहैम का जुर्माना और 1 साल कारावास का दंड सुनाया है। सज़ा काटते ही उसको वापस भारत भेज दिया जायेगा।
पिछले नंवबर एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर दुबई पुलिस ने यह संज्ञान लिया था। उसने शिकायत की थी वह एक बार फेसबुक का प्रयोग कर रहा था तभी उसने देखा कि एक दुबई निवासी युवक ने पैग़म्बर मोहम्मद सल अल्लाहु अलैहि वसल्लम पर अभद्र टिपण्णी की थी जिसके बाद वह उसकी तलाश में लग गया।
शिकायतकर्ता ने द नेशनल को बताया कि " उसकी टिपण्णी से मैं बहुत दुखी हो उठा था मैंने मेरे एक मित्र से उसके बारे में पता किया। मुझे पता चला कि वह अल रशीदिया में रहता है। मैं उससे मिलने उसके घर गया तो वह मुझे नशे में धुत्त मिला "
पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि दोषी युवक ने अपने अकाउंट से सारी निजी जानकारिया भी डिलीट की थी। न्यायलय ने उसे दोषी मानते हुए यह सज़ा सुनाई है जबकि दोषी युवक ने अपने बचाव में कहा कि उसका अकॉउंट हैक कर लिया गया था और यह टिपण्णी उसने कही की। अभियुक्त पेशे से वेल्डर है।
सोर्स : गल्फ न्यूज़
क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सपोर्ट करने तथा सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें.
No comments:
Post a Comment