
केरल के कुन्नूर ज़िले के कीज़ूर के एक आरएसएस संचालित स्थानीय मंदिर में से 7 उच्च विस्फोटक बम बरामद किये गए है। यह सभी बम बोरियो से ढकी बाल्टी में से बरामद हुए है। न्यूज़ क्लिक से बात करते हुए स्थानीय सूत्र ने बताया कि यह मंदिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित किया जाता था
Kerala: Seven explosives recovered from Kannur district's Kizhoor by Police, earlier today. pic.twitter.com/FC4ko3GoDP— ANI (@ANI) September 7, 2017
पिछले साल बच्चो के लिए काम करने वाले आरएसएस के संघटन बालगोकुलम ने यहाँ से एक शोभा यात्रा का आयोजन किया था। बम मिलने के बाद सुब इंस्पेक्टर पी सी संजय कुमार , ए एस आई केके राजेश , बिनेश , जितेश , रंजीत समेत बम स्क्वाड की पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया

जांच में पाया गया कि को अभी हाल ही में बनाया गया था। पिछले वर्ष अगस्त में श्री कृष्णा जयंती आयोजन के दौरान दीक्षित नामक आरएसएस कार्यकर्ता की मौत बम बनाते समय हुए विस्फोट से हो गयी थी। तब पुलिस को उसके घर से बड़ी मात्रा में हथियार मिले थे।
दीक्षित के पिता पूनमबाथ प्रदीप कन्नूर में भाजपा के नेता है तथा उसका भाई दिलजीत 2015 केरल पंचायत चुनाव में भाजपा की एन डी ए से उम्मीदवार था।

पिछले कुछ वर्षो में त्योहारों के नज़दीक कई आरएसएस कार्यकर्ता या गए है या बम बनाते समय मारे गए है। संघ पर यह आरोप भी लगता है कि वह मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का उपयोग हथियारो की ट्रेनिंग देने, जमा करने और अपनी विचारधारा का प्रोपेगंडा फैलाने के लिए करता है

न्यूज़ क्लिक के अनुसार इस साल मार्च मे भी एक आरएसएस कार्यकर्ता ने अपिलदु के एक नित्तूकोमाम मंदिर पर पर श्रद्धालुओं पर बम फेक कर इलाके में सप्रदांय हिंसा और उन्माद फैलाने की कोशिश की थी।
गौरतलब है कि केरल भारत के सबसे शांत और सांप्रदायिक दंगो से काफी हद तक मुक्त राज्य है
क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सपोर्ट करने तथा सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें.
No comments:
Post a Comment