• Breaking News

    Tuesday, 5 September 2017

    केरल में बीफ खाना जारी रहेगा, नहीं लगेगा प्रतिबन्ध : मोदी सरकार के नए मंत्री अल्फोंस कन्नंतनाम

    Image result for cow eating kerala
    भारत के नए पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस कन्नंतनाम ने सोमवार को कहा कि करेल बीफ खाना जारी रखेगा।

    उन्होंने कहा :

    "भाजपा कभी बीफ न खाने जैसा आदेश नहीं देती।  हम कभी खाद्य आदतों को लेकर फरमान जारी नहीं करते। यह तो जनता खुद तय करती है। "

    उन्होंने आगे कहते हुए कहा कि गोवा , जो भाजपा शासित राज्य है , में बीफ खाया जाता है इसी तरह केरल में भी कोई दिक्कत नहीं है।

    विदित हो जुलाई में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा था कि वे कर्णाटक से आयातित बीफ पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाएंगे।  गोवा की 30 फीसद जनता बीफ खाती है

    अल्फोंस कन्नंतनाम ने आगे कहा कि आशा करते है कि यह फैसला मोदी सरकार और ईसाइयो के रिश्ते बेहतर करेगा।  2014 में यह प्रोपेगंडा फैलाया गया था कि अगर मोदी जी सत्ता में आएंगे तो ईसाइयो को जलाया जायेगा और उनके चर्च तोड़े जायेंगे लेकिन प्रधानमंत्री जी ने साफ़ कहा है कि आप अपनी आस्था का पालन कीजिये , वह उसकी रक्षा करेंगे

    Alphons Kannanthanam, Minister of State (Independent Charge) for Tourism, takes over charge in his office at Transport Bhawan in New Delhi, India on September 4, 2017.

    अल्फोंस कन्नंतनाम उन 9 नए मंत्रियो में से है जिनको अभी ताज़ा कैबिनेट फेरबदल में जगह मिली है। यह 1979 बैच के आईएएस अफसर और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री भी रह चुके है।  जब यह दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डी डी ए के कमिश्नर थे तब इनको डेमोलिशन मैन भी कहा जाता था क्योकि इन्होने 15000 नाजायज़ घरो को तुड़वाया था।

    तो अब बीफ खाना है तो गोवा और केरल चलिए।  आपकी आस्थाओ का पूर्ण संरक्षण होगा

    सोर्स : हिंदुस्तान टाइम्स 

    क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सपोर्ट करने तथा सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद  करें.


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *