• Breaking News

    Sunday, 10 September 2017

    दिल्ली के स्कूल में 5 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार, दोषी गिरफ्त में

    Police said the accused would also “pick and drop students” from their homes.
    दिल्ली के गांधीनगर इलाके के टैगोर पब्लिक स्कूल में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की खबर आरही है। दुष्कर्मी की पहचान 40 वर्षीय विकास के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    यह घटना गुरुग्राम के स्कूल रयान इंटरनेशनल के ठीक एक दिन बाद हुई जिसमे एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म करने में असफल स्कूल के एक स्टाफ ने चाकू से ह्त्या कर दी थी।  उस खबर ने पूरे देश को हिला दिया था।

    विकास नामक यह पुरुष पिछले 3 वर्षो से स्कूल में काम कर रहा है।  पुलिस के अनुसार विकास बच्ची को एक खाली कक्षा में लेजाकर दुष्कर्म करता है तथा उसके बाद बच्ची को यह बात किसी को कहने पर जान से मार देने की धमकी देकर छोड़ देता है।
    In Another School Horror, 5-Year-Old Raped Allegedly By Peon In Delhi

    मामला प्रकाश में तब आया जब बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि उसके निजी अंगो से खून बह रहा है।  उसकी माँ जब बच्ची को लेकर मेडिकल सेंटर गयी तब मामला खुलते देर न लगी।  घबराई बच्ची को कॉन्सलिंग के लिए भेजा गया जहाँ उसने बलात्कारी के डील डॉल और पहनावे के बारे में बताया।  इस निशानदेही पर पुलिस ने विकास को पकड़ लिया

    यह अत्यंत दुखदाई है कि अब हमारे बच्चे उन संस्थानों में भी असुरक्षित है जिनको हम पूरे भरोसे के साथ अपना बच्चा दे आते है।  सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए. 

    क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सपोर्ट करने तथा सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद  करें.


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *