• Breaking News

    Saturday, 1 July 2017

    असम के राज्यपाल का बेतुका बयान, कहा "हम चीन से डरते है"

    Assam Governor Banwarilal Purohit says, India Afraid to China
    पूर्वोत्तर राज्य असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बड़ा ही बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत चीन से डरता है, इसीलिए लड़ाई टालने की कोशिश कर रहा है। पुरोहित ने कहा कि चीन हमसे बाद में आजाद हुआ किन्तु ताकत में हमसे बहुत आगे निकल चुका है।

    बनवारी लाल पुरोहित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे थे।उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने हमें बर्बाद कर दिया, वर्ना हम चीन को टक्कर दे पाते लेकिन मौजूदा समय में चीन हमसे बहुत आगे है और हम उससे टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हम तो युद्ध को टाल रहे हैं।


    पुरोहित को 22 अगस्त 2016 को असम का राज्यपाल बनाया गया था। उनके पास मेघालय राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार है। गौरतलब है कि सिक्किम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां चुंबी घाटी में चीनी निर्माण कार्यों के चलते विवाद काफी बढ़ गया है।

    यह भी देखिये
    मानवता : कनाडा में निर्धनों को मुफ़्त खाना खिलाता है यह भारतीय रेस्त्रां
    काँच जैसे नाज़ुक, 18 वर्षीय अन्तर्राष्ट्रीय तैराक मोईन जुनैदी की कहानी प्रेरणा से भर देगी आपको
    अब अमेरिका में बेघरों को मुफ्त खाना खिलाते है गरीबी का दंश झेल चुके  क़ाज़ी मन्नान 
    चीन की हिमाकत , सिक्किम के क्षेत्र को बताया अपना

    स्पांसर पोस्ट 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *