• Breaking News

    Thursday, 13 July 2017

    गोमांस के शक में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीट कर किया घायल, निकला बीजेपी का कार्यकर्ता


    गाय को लेकर हिंसा प्रधानमंत्री मोदी के 2-2 बार कहने के बाद भी नहीं रुक रही है. ताज़े मामले में महाराष्ट्र के नागपुर का एक व्यक्ति पिटा है जिसने खुद को भाजपा का सदस्य बताया है,

    सलीम नाम का व्यक्ति स्कूटर की डिग्गी में कथित गोमांस ले जाने के शक में भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया है. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हुए है।

    घटना नागपुर के भारसिंगी गांव की है। सलीम इस्माइल शाह नाम के एक शख्स पर आरोप है कि वह स्कूटी की डिक्की में गोमांस रखकर ले जा रहा था. भारसिंगी बस स्टॉप के पास लोगों ने अचानक इसे घेर लिया और बीच सडक में बुरी तरह पीटने लगे. जिसके बाद इस्माइल को अस्ताल में भर्ती कराया गया है.

    इस्माइल ने कहा कि वह चना-कपास का काम करता है और भाजपा में 12 सालो से अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय है तथा वह मटन यानी बकरे का माँस ले जा रहा था।

    पीड़ित की पत्नी ने इसपर शोक व्यक्त किया है तथा आरोपियों को सज़ा की मांग की है।
    nagpur 02
    सलीम इस्माइल चिल्लाता रहा है कि उसके पास गोमांस नहीं है. एक शख्स ने तो जमीन पर पड़े इस्माइल के ऊपर स्कूटी ही फेंक दी. जिसके बाद वो बेहोश हो गया. पुलिस ने एक्टिवा की डिक्की जब्त मांस को जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया है..

    नागपुर की ये घटना बता रही हैं कि पीएम मोदी की चेतावनी का ऐसे कथित गोरक्षकों पर कोई असर नहीं हुआ. इस मामले में आज सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    सोर्स 

    क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें.


    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *