
एक ताज़ा अध्धयन में पता लगा है कि हाल के कुछ वर्षो में सऊदी सरकार को महिलाओ को निजी क्षेत्रों में नौकरी दिलाने में भारी सफलता मिली है
गल्फ न्यूज़ में चप्पा मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड सोशल डेवेलपमेंट के हालिया आकड़े बताते है कि निजी क्षेत्र में सऊदी महिलाओ की नौकरी दर में 130 फीसद का उछाल आया है। अध्ध्यन के मुताबिक वर्ष 2012 से 2016 तक निजी क्षेत्र में महिलाओ के काम करने की संख्या 215000 से बढ़कर 496000 हुई है , यानि 130 फीसद की बढ़ौतरी। इसके अलावा स्टडी ने बताया कि निजी क्षेत्रों में जहाँ 2011 में महिलाये 12 फीसद थी अब वहा 2017 में 30 फीसद हो गयी है।
Big increase in Saudi women joining workforce https://t.co/5mOfwqvwFc pic.twitter.com/a7S7UFAECs— Gulf Insider (@GulfInsider) July 4, 2017
महिलाओ को सबसे ज़्यादा नौकरी देने वाले शहर रियाध (41 फीसद महिलाये कुल निजी क्षेत्रों में ) और मक्का रहे ( 21.5 महिलाये कुल निजी क्षेत्र में) . रिपोर्ट में बताया है कि मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर के अथक प्रयास और करकमलो द्वारा ही यह सम्भव हो पाया है जिन्होंने देश में विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स और प्रोग्राम चला कर महिलाओ को आर्थिक रूप से न केवल मज़बूत बनाया बल्कि रोज़गार दिलाने में मदद भी की।
इसी मार्च में मिनिस्ट्री ने महिलाओ को घर से स्वतंत्रता भी प्रदान की जिसमे अभी तक 4500 महिलाओ को रोज़गार मिल चुका है। मंत्रालय का लक्ष्य 2020 तक 141000 नौकरियों को पैदा करने का है
Female entrepreneurs find increased success in KSA https://t.co/zYkxJEY7Oe— Arab News (@Arab_News) December 25, 2015
विदित हो की सऊदी महिलाओ के पास किंगडम की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है। सऊदी डेली मैगज़ीन ओकाज़ के अनुसार देश के निजी क्षेत्र का 40 फीसद धन महिलाओ के पास है और सऊदी महिलाये देश के 15000 वाणिज्यिक इकाइयों की मालकिन है
सऊदी महिलाये ने बीते वर्षो में उद्यमिता में खासी तरक्की की है। अल सईदा खदीजा बिन्त खुवालिद बुसिनेसवमन सेण्टर के आकड़ो के अनुसार 2015 के अंत तक 63 फीसद सऊदी महिलाये सफल व्यवसाई थी। साथ ही देश की सभी युनिवर्सिटीज़ में भी महिलाओ की संख्या पुरुषो से ज़्यादा है।
यह भी पढ़िए
एयरफोर्स का MI-23 हेलिकॉप्टर जोधपुर में हुआ क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
अब चलती ट्रेन में 48 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी , जानिये 6 महीनो में सीट-विवाद पर कितने लोग मरे
ICSE पाठ्यक्रम की पुस्तक में मस्जिद को बताया अप्रत्यक्ष रूप से ध्वनि प्रदूषण का कारण, ट्विटर पर रोष, प्रकाशक ने मांगी माफ़ी
प्रधानमंत्री की फटकार से भी नहीं सुधरे गौतंकी, अब गुवाहाटी में की हिंसा
स्पांसर पोस्ट
No comments:
Post a Comment