• Breaking News

    Sunday, 2 July 2017

    जुगाड़ टेक : डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतलों पर ही बना डाला अपना टापू


    क्या आपके पास घर बनाने के लिए भूमि नहीं है? यदि नहीं है तो आप अपनी भूमि क्यों नहीं बना लेते। आप सोच रहे होंगे मैं क्या बोल रहा हूँ पर जो मैं बोल रहा हूँ जो एक व्यक्ति ने करके दिखा दिया है।

    क्या आप भरोसा करेंगे यह घर जिस द्वीप पर बना है वो द्वीप मानव निर्मित है और इस द्वीप में लगी है 150000 प्लास्टिक की बोतल।

    जी हां, यह सच है और इसको बनाया है 63 वर्षीय रिचर्ट सोवा ने। पेशे से बढ़ई, गीतकार और आर्टिस्ट सोवा ने इस द्वीप को 7 सालों में बनाया है और इसके लिए उन्होंने डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया। यह बोतले भी सोवा ने खुद जमा की है। द्वीप को सोवा ने जोक्सि आइलैंड का नाम दिया है और यह मेक्सिको के इस्ला मुजेरेस बे, कैनकुन सिटी के समीप है।


    इस द्वीप पर बना यह घर 3 मंज़िला है, जिसमे 2 बैडरूम, एक किचन और बाथरूम है। द्वीप में नेट कनेक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बिजली हेतु सौर ऊर्जा सिस्टम, एक झरना, छोटी सी नहर और बहाव से चलने वाली वाशिंग मशीन भी है, और हां, मौज लेने के लिए जकूज़ी का भी इंतज़ाम है।


    यह सोवा का तीसरा प्रयास है 2007 में दूसरा आइलैंड बनाया था जो 2 वर्ष बाद एमिली नामक तूफ़ान में तबाह हो गया था। उसके बाद यह बनाया और पिछली असफलताओं से सीखते हुए इस द्वीप के बेस को और मज़बूत बनाया।

    सोवा की कमाई का ज़रिया संगीत और कला है जो वो अपने द्वीप पर करते है और इसी के साथ कुछ पैसो के बदले अपना द्वीप दिखाने के लिए लोगो को बुलाते है। इनका द्वीप पर्यटको में ख़ासा मशहूर है और लोगो का आना जाना लगा रहता है।

    सोवा इस द्वीप में पूर्व मॉडल जोड़ी बोलिन, एक बिल्ली , पक्षी और कुत्ते के साथ रहते है। सोवा कहते है : स्वयं निर्मित द्वीप पर रहना मेरा 2 दशक पुराना स्वपन था। मैं तो हर किसी को ऐसे ही रहने की सलाह दूंगा।



     है न ज़बरदस्त आईडिया? भूमि भी मुफ़्त में मिल गयी और प्लास्टिक के कचरे से छुटकारा भी मिल गया। हिंदी उस्ताद टैलंटेड सोवा को सैलूट करता है।

    यह भी पढ़िए 
    लगभग 4 फुट का है दुनिया का सबसे तंग घर, बाथरूम,बैडरूम पार्किंग जैसी सुविधा से लैस 
    पडोसी देश के इस त्यौहार में भीड़ द्वारा नोंच नोंच कर बकरे की ली जाती है जान
    नयी किरण : आगरा के इस शानदार हैंगआउट कैफ़े को चलाती है एसिड हमले में बचीं लडकिया।
    यदि पुलिस ने की फ़र्ज़ी गिरफ्तारी तो दावा ठोकिये ,मिल सकता है मुआवज़ा

    स्पांसर पोस्ट 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *