
देश भर में किसानो की कर्जमाफी की घोषणाओं के बाद अब गुजरात में भी इसकी मांग उठने लगी है। गुजरात के शहर अहमदाबाद के डेयरी किसानो ने बुधवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया जिसके नतीजे में उन्होंने एसजी हाइवे पर सैकड़ों लीटर दूध बहा दिया गया.
विदित हो कि इस प्रदर्शन की अगुवाई क्षत्रिय-ठाकुर सेना नाम का एक संगठन कर रहा है। किसानो ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि कर्ज़े को माफ़ नहीं किया तो विरोध प्रदर्शनों में बढ़ोतरी की जाएगी।
कर्जमाफी और दूसरी मांगों को लेकर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसान प्रदर्शन कर चुके हैं. मध्य प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था जब फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। अब तक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की है.#WATCH Dairy farmers led by Kshatriya Thakor Sena spill hundreds of litres of milk on SG Highway demanding loan waiver #Gujarat pic.twitter.com/W1eb19GqHs— ANI (@ANI_news) July 5, 2017
यह भी पढ़िए
प्रधानमंत्री की फटकार से भी नहीं सुधरे गौतंकी, अब गुवाहाटी में की हिंसा
BJP नेताओं पर कार्रवाई करने वाली महिला ऑफिसर का ट्रांसफर
जब महान मुक्केबाज़ मोहम्मद अली ने बचाई थी एक 21 वर्षीय युवक की जान
मदीना की सुंदरता को इस प्रकार आपने कभी नहीं देखा होगा
स्पांसर पोस्ट
No comments:
Post a Comment