
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में बीजेपी नेताओं की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही करना एक महिला पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। शहर के स्याना सर्किल की इंस्पेक्टर श्रेष्ठा ठाकुर ने एक लोकल बीजेपी नेता का चालान बनाया था।
इस दौरान प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। कार्रवाई के बाद से ही लोकल बीजेपी नेताओं द्वारा पुलिस ऑफिसर के खिलाफ दवाब बनाया जा रहा था। इस क्रम में शनिवार को श्रेष्ठा ठाकुर का ट्रांसफर बहराइच कर दिया गया.
22 जून को श्रेष्ठा ठाकुर और उनकी टीम स्याना क्षेत्र में गाड़ियों की चेकिंग कर अपने कर्तव्य को निभा रहे थे कि तभी दौरान उन्होंने एक बीजेपी नेता प्रमोद कुमार की मोटरसाइकिल को रोक कर 200 रुपए का जुर्माना लगा दिया। प्रमोद की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। इसके बाद ठाकुर और प्रमोद कुमार में कहासुनी शुरू हो गई। प्रमोद ने फोन कर दूसरे नेताओं को भी मौके पर बुला लिया। इन्होंने आकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.
स्थानीय नेताओं ने इस घटना को अपनी रसूख की बात से जोड़ लिया। एक हफ्ते पहले ही पार्टी के एक सांसद और 11 बीजेपी विधायकों ने मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
बीजेपी शहर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए ठाकुर पर कार्रवाई जरूरी थी. उन्होंने ठाकुर पर योगी आदित्यनाथ और पार्टी के दूसरे लीडर्स के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी इल्जाम लगाया.
यह भी पढ़िए
जब महान मुक्केबाज़ मोहम्मद अली ने बचाई थी एक 21 वर्षीय युवक की जान
मदीना की सुंदरता को इस प्रकार आपने कभी नहीं देखा होगा
भारत के बारे में यह 10 रोचक बाते नहीं जानते होंगे आप
दीवारो को न केवल सस्ती बल्कि 20 गुना मज़बूत बनाती है बोतल वाली ईंट
स्पांसर पोस्ट
No comments:
Post a Comment