• Breaking News

    Wednesday, 28 June 2017

    रियाध, मक्का और जेद्दाह के अलावा यह 13 स्थल भी घूमने के लायक है जिन्हें आप शायद नहीं जानते



    जब भी लोग सऊदी अरब के बारे में सोचते है तो केवल रियाध , जेद्दाह और मक्का के बारे सोचने लगते है  परंतु बहुत से लोग यह नहीं जानते कि इन तीनो शहरो के अलावा भी घूमने के एक से बढ़कर एक स्थान इन तीनो शहरो से दूर स्थित है।  जहां कि सुंदरता या ऐतिहासिक दृष्टिकोण से परिचित होना मैं समझता हूँ सभी को चाहिए
    Maujbox.com रियाध, मक्का और जेद्दाह के अलावा 13 ऐसे स्थलों के बारे में बता रहा है जहां,यदि आप कभी सऊदी जाए तो अवश्य घूम कर आये।

    1. यानाबु की झीले  
    यानाबु शहर की झीले , यानाबु रॉयल कमीशन के अंतर्गत आती है। इसका मकसद पर्यावरण का संरक्षण है। परिवार संग पिकनिक मानाने, खेलने और पर्यावरण से जुड़े रहने के अनुभव हेतु यह उम्दा स्थान है

    Yanbu Lakes

    2. अल अहसा की पीली झील ( YELLOW LAKE )
    ताज़ी हवा और शहर से दूर आउटिंग करने के लिए यह जगह बहुत उम्दा है।  यहां कई लोग 4X4 गाड़िया और अन्य डेजर्ट स्पोर्ट्स का लुत्फ़ लेते है।




    3. अलखोबर का विज्ञानं तकनीक सेंटर 
    विज्ञान और तकनीक की दिलचस्प जानकारिया प्राप्त करने के लिए बच्चो के साथ जाना यहाँ एक अच्छा अनुभव है। विज्ञान के मूल सिद्धान्त यहाँ आनंदमयी तरीके से ऐसे समझे जा सकते है जैसे दिल्ली में स्थित साइंस म्यूजियम।

    Screen shot 2015-12-10 at 11.38.59 AM



    4. दम्माम का अल ओथैम मॉल 
    अंतष्ट्रीय कपड़ो और परफ्यूम के ब्रांड्स आपको यहाँ आसानी से मिल जायेगें। फ़ूड कोर्ट भी खासा बड़ा है जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठाया जा सकता है।

    Othaim mall

    5. जुबैल का फनातीर बीच 
    इस बीच पर आपको बाग़ और बगीचों के साथ साफ़ पानी में तैरने तथा मछली पकड़ने के विकल्प मिल सकते है।  साथ ही सामने अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की मार्किट और रेस्ट्रॉन्ट्स है। शोरगुल से दूर बच्चो के साथ कबाब सेंकने , खेलने और मनोरंजन करने के लिए यह स्थान उपयुक्त है

    Al-Fanateer

    SPONSORED POST 

    6. मदीना शहर का मदीना मिडिया म्यूजियम
    इस म्यूजियम में आपको इस्लाम के बारे में लगभग सभी जानकारी किसी न किसी मोडल के रूप में दिख जाएँगी। मस्जिदे नबवी से कुछ दूर पर यह स्थित है।




    7. मदीना शहर का दार अल मदीना म्यूजियम
    मदीना के इतिहास से जुड़ा लगभग हर तरह के मॉडल आप यहाँ भी देख सकते है।

    Screen shot 2015-12-10 at 10.50.00 AM

    8. अलखोबर का अस्ट्रेलिस स्पा 
    ग्रूमिंग और हेल्थ के किये यह स्पा अंतरराष्ट्रीय मानको पर खरा उतरता है।
    Screen shot 2015-12-10 at 11.02.38 AM


    9.तबूक का हिल्टन गार्डन इन् होटल 
    यदि आप लक्ज़री के दीवाने है तो इस होटल में कुछ राते रुक कर देखिये। हां, जेब पर अतिरिक्त भार तो पड़ेगा लेकिन इस होटल की मेहमाननवाज़ी आपको भा जाएगी
    Screen shot 2015-12-10 at 11.07.43 AM

    10. अलखोबर का डेजर्ट डिजाईन
    पारंपरिक अरब सभ्यता के हैंडीक्राफ्ट्स खरीदने हो या कहवा चाय और कॉफी पीनी हो या केवल प्रदर्शनी देखनी हो तो आप यहाँ आ सकते है

    Screen shot 2015-12-10 at 11.13.36 AM


    11. मदीना का उहद पहाड़ 
    उहद पहाड़ वैसे तो एक पहाड़ है लेकिन इसका इतिहास इसे मुख्या बनाता है।  इस्लामी इतिहास की दूसरी जंग जिसमे रसूल अल्लाह सल अल्लाह अलैहि वसल्लम की छोटी सी नाफरमानी करने पर जीती हुई जंग हार में बदल गयी थी।

    Screen shot 2015-12-10 at 11.20.32 AM


    12.मदीना का रशद मॉल 
    यह मदीना का सबसे बड़ा मॉल है।  5 मंज़िलो में बना यह मॉल अपने में सभी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और एक भव्य फ़ूड कोर्ट को समाये हुआ है।  ऊपरी मंज़िल पर स्पोर्ट्स कोर्ट है।  वीकेंड पर यह अतिसंकुल हो जाता है।

    Screen shot 2015-12-10 at 11.26.57 AM

    13. मदीना का जन्नतुल बकी कब्रिस्तान 
    यह कब्रिस्तान कई सहाबा ( अलैहि अस्सलाम ) की आरामगाह है। मुस्लिम समुदाय में इसको लेकर काफी आस्था है।  शांत और दुनिया का हर ग़म भुला देने वाली यह जगह आपको अवश्य दर्शन करनी चाहिए




    यह भी देखिये
     #NotInMyNameआंदोलन की दुनियाभर से यह है 17 दमदार तस्वीरें 
    पवित्र शहर मदीना के बारे में यह 9 बातें नहीं जानते होंगे आप 
    हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य बलात्कार और पुलिस से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार 
    ग्रामीणों और तांत्रिको ने दिनदहाड़े सरकारी अस्पताल के ICU में किया आत्मा बुलाने का काण्ड 
    SPONSORED POST 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *