
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब ने भी किसानो के क़र्ज़ माफ़ी का ऐलान कर दिया है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छोटे और मंझोले किसानो के ऋण माफ़ी की घोषणा की।
5 एकड़ की भूमि के मालिक किसानो के 2 लाख रुपए तक के कर्ज़े को माफ़ किये जाने की घोषणा है इसके अतिरिक्त 2 लाख रुपए और सहायता के तौर पर दिए जायेंगे। यह कांग्रेस चुनाव के समय किया गया वादा भी था।
अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में बताया कि लगभग 10 लाख किसानो को इस कदम से लाभ होगा। फ़िलहाल प्रदेश में तकरीबन 18 लाख किसान है जिनके पास 5 एकड़ तक भूमि है। उन्होंने आगे बताया कि
" यह कदम से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से दुगना लाभ किसानो को देगा"
SPONSORED POST
अर्थशास्त्री टी हक़ के नेतृत्व में सरकार ने एक ग्रुप का निर्माण किया था जिनकी सलाह पर सरकार ने यह कदम उठाया है यह ग्रुप सरकार ने परेशानी झेल रहे किसानो की मदद कैसे की जाए , को लेकर बनाया था। इस एक्सपर्ट ग्रुप ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट जमा करा दी है।
पंजाब सरकार ने इसी के साथ आत्महत्या करने वाले किसानो के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवज़े को भी 3 लाख से बढ़ा कर 5 लाख कर दिया है।
पंजाब सरकार ने अमीर किसानो से आग्रह किया है कि वह बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी त्याग दे ताकि सरकार गरीब किसानो को मुफ्त बिजली दे सके। इसकी पहल में खुद अमरिंदर सिंह ने अपने खेतो में मिलने वाली सब्सिडी त्याग दी है।
यह भी देखिये
मिसाल : मिलिए ताज होटल के शेफ से जिन्होंने नौकरी और विदेश , बेसहारा देशवासियो के लिए छोड़ दिया
फेसबुक मित्र ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के 5-स्टार होटल बुलाया , फिर किया बलात्कार
ज़हरीला नेट : ट्विटर पर वायरल पाकिस्तान की जीत के जश्न की दोनों वीडियो फ़र्ज़ी
हज यात्रियों के लिए फिलिस्तीनी-सऊदी फर्म ने बनाया अनोखा इको-फ्रेंडली छाता
SPONSORED POST
फेसबुक मित्र ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के 5-स्टार होटल बुलाया , फिर किया बलात्कार
ज़हरीला नेट : ट्विटर पर वायरल पाकिस्तान की जीत के जश्न की दोनों वीडियो फ़र्ज़ी
हज यात्रियों के लिए फिलिस्तीनी-सऊदी फर्म ने बनाया अनोखा इको-फ्रेंडली छाता
SPONSORED POST
No comments:
Post a Comment