• Breaking News

    Sunday, 25 June 2017

    पलटे हुए टैंकर से तेल समेटने के चक्कर में पाकिस्तान में 140 ज़िंदा जले



    इस दुनिया की भी अजीब स्थिति है जहाँ इंसान थोड़े से फायदे के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है और जब बात होरही हो मुफ्त की तो कितना भी बड़ा जोखिम उठाने से नहीं चूकता।  पाकिस्तान में भी यही हुआ जहां मुफ्त का तेल समेटने के चक्कर में 140 लोगो की मौत हो गयी।

    घटना रविवार के दिन की पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के बहावलपुर की है जहां हादसे के कारण पलटे हुए तेल के ट्रक से लोग तेल समेटने में व्यस्त थे कि अचानक धमाका हो गया और लगभग 140 लोग काल का ग्रास बन गए। बताया जा रहा है आग किसी के द्वारा सिगरेट जलाने से भड़की।

    पाकिस्तान के इतिहास की सबसे शोकपूर्ण घटना बताते हुए जिला अधिकारी, बहावलपुर राणा सलीम अफ़ज़ल ने बताया :

    " 123 लोग मेडिकल सेवा पहुंचने से पहले ही मारे जा चुके थे 100 से ज़्यादा ज़ख़्मियो को जिला और विक्टोरिया अस्पताल ले जाय गया जिसमे से बहुतो की हालत नाज़ुक है "

    बीबीसी ने एक वीडियो जारी किया है यह देखे


    महामार्ग पुलिस के वक्ता इमरान शाह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक की स्थिति संभालने में शीघ्रता तो दिखाई लेकिन ग्रामीणों को ईंधन समेटने से रोकने में सफल नहीं हो पायी।

    निसंदेह चाँद लोगो की बेवकूफी से वहां कई लोगो को अपनी जाने गवानी पड़ी

    सोर्स 
    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *