• Breaking News

    Tuesday, 20 June 2017

    क्या होता है जब आप धूम्रपान छोड़ते है ?

    What happens to your body if you stop smoking


    वैज्ञानिक बताते है कि धूम्रदंडिका सेवन यानी सिगरेट पीने के कई नुक्सान है और लगातार इसे छोड़ने के कार्यक्रम भी चलाये जाते है लेकिन धूम्रदंडिका की लत से छुटकारा पाना एक बहुत कठिन काम है।  कई लोग इसे छोड़कर भी पूरी तरह नहीं छोड़ पाते और एक अंतराल के बाद फिर पीने लगते है।


    मौज बॉक्स  की आज यह कोशिश है कि आपको वो पहलु दिखाए कि शायद जिनको जानने के बाद एक धूम्रदंडिका सेवन करने वाला इतनी प्रबल इच्छाशक्ति का मालिक बन सके कि इस लत को हमेशा के लिए छोड़ दे।  सीडीसी की रिपोर्ट पर आधारित यह पोस्ट आपको बताएगी कि सिगरेट छोड़ने से आपके शरीर में क्या परिवर्तन आते है।  यह परिवर्तन महज़ 20 मिनट के बाद ही से शुरू हो जाते है।

    20 मिनट बाद 
    आपके ह्रदय का कार्य पुनः नार्मल हो जाता है। आपकी दिल की नसे अपनी मज़बूती पकड़ना शुरू कर देती है।  रक्त प्रवाह ठीक होने लगता है और आपके उंगलियो और पैरो की संवेदनशीलता बढ़ने लगती है।

    12 घंटे बाद 
    आपके खून में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा कम होने लगती है और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगती है। आपका रक्त पहले जैसा होने लगता है।

    2 हफ्ते से 3 महीने के बीच 
    हार्ट अटैक का खतरा घटने लगता है।  तम्बाकू की लत के लक्षण दिखने बंद होने लगते है।  रक्त प्रवाह सुधरता है।  फेफड़े के टिश्यू सुधरने लगते है और फेफड़ा ठीक होने लगता है।

    SPONSORED POST 


    1 महीने से 9 महीने के बीच 
    धूम्रपान के कारण पैदा होने वाली खांसी बंद होने लगती है

    1 वर्ष 
    त्वचा का रंग ठीक होने लगता है और दिल की बिमारी की संभावना 50 प्रतिशत घट जाती है।

    5 वर्ष 
    रक्त प्रवाह पूरी तरह से पहले जैसे नार्मल हो जाता है। स्ट्रोक का खतरा एक सिगरेट न पीने वाले व्यक्ति जितना हो जाता है नर्वस और इम्यून सिस्टम बेहतर ढंग से कार्य करने लगते है।

    10 वर्ष 
     लंग कैंसर का खतरा दुगना कम हो जाता है। इसी के साथ इंट्राओरल कैंसर, गले का कैंसर, ग्रास नली कैंसर और गुर्दे के कैंसर का खतरा भी घट जाता है
    15 वर्ष 
    ह्रदय की बीमारी और सभी तरह के कैंसर का खतरा ठीक वैसा ही रहता है जैसे किसी नॉन स्मोकर का

    Within 20 minutes after you smoke that last cigarette, your body begins a seris of changes that continue for years. See poster text below.

    मॉजबॉक्स आपसे आग्रह करता है कि यदि आप सिगरेट पीना शुरू करने वाले है तो यह विचार बदल दीजिये या यदि आप एक स्मोकर है तो इसे छोड़ दीजिये क्योकि सिगरेट से जितने नुक्सान एक्टिव स्मोकर यानी सिगरेट पीने वाले को है उतने ही पैसिव स्मोकर यानी छोड़े गए धुंए को लेने वाले , को भी है और यह पैसिव स्मोकर आपके परिजन भी हो सकते है। 
    सोर्स : सीडीसी 

    क्या आप इस प्यारी सी बच्ची के लिए हानिकारक पर्यावरण छोड़ कर जाना पसंद करेंगे ? सिगरेट को कहे "ना" . . . आज ही 
    Image result for a cute black daughter image

    यह भी देखिये

    SPONSORED POST 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *