अमूमन एक घर बनाने में दुनिया भर का सामान लगता है। यदि महज़ लकडियो से भी घर बना रहे है फिर भी आपको कीले, हतौडी , गोंद और अन्य सामान चाहिए।

लेकिन पेंडा नाम की चीनी कंपनी एक ऐसा घर बना रही है जो न केवल बहुमंज़िला है बल्कि पर्यावरण के अनूकूल है और यह घर बनाये जा रहे है मात्र रस्सी और बम्बू से

इस डिजाईन ने हाल ही में 2016 ए-डिजाईन अवार्ड भी जीता है। पेंडा न केवल लकड़ी का घर बना रही है बल्कि उसने 2023 के लिए एक आदर्श नमूना भी बना लिया है जिसमे 20000 लोगो के रहने कि गुंजाईश है
.

यह घर बांस की लकड़ी और रस्सी से बनाये जाएंगे। पर्यावरण को लेकर अति अनूकूल होने के कारण यह सुर्खियों में है
.

SPONSORED POST
पेंडा ने बांस की लकडियो को कीलो की जगह रस्सियों से बाँधने निर्णय लिया है। 8 बांस के डंडे मिल कर एक "गाँठ" बनाते है। इसी तरह के गाँठ मिलकर दीवार और फर्श के लिए राह बनाते है
साथ साथ फर्श भी बनाया जा सकता है। इस तरह एक के ऊपर एक रखकर बहुमंज़िला ईमारत बन सकती है

जितने ज़्यादा मंज़िल बढ़ती जाएँगी यह एक अपार्टमेंट की शक्ल लेलेगा।
हर मंज़िल लगभग 13 फुट ऊंची होंगी और इसमें साथ साथ कई तरह के घरेलू पौधे भी उगाये जा सकेंगे जो ताज़ी हवा का प्रवाह समाज में करेंगे

डिजाईनर टीम का कहना है : " यह शहरी ज़िन्दगी को पीछे छोड़ प्रकृति की गोद में समा जाने जैसा है "
शुरूआती ईमारत में तकरीबन 20 परिवारो के रहने की आशा है। 2023 तक 250 एकड़ में फैला काम्प्लेक्स बनाने का लक्ष्य है।

अब , गौर से सोचिये दुनिया कहाँ जा रही है और हम किन बातो में फंसे है कि इसको छु नहीं सकते, उसको खा नहीं सकते , यहाँ खुजा नहीं सकते वहा सुजा नहीं सकते।

बाहर आइये इन सबसे क्योकि प्रदूषण खरदूषण का भाई नहीं है , यह सबके साथ सामान व्यवहार करेगा। इस तरह के घर यदि भारत में हो तो कितने बेघरों को सर छुपाने के लिए छत मिल जाए
यह भी देखिये

No comments:
Post a Comment