
एक तरफ देश मंगल पर पहुंच रहा है तो दूसरी तरफ हमारे पढ़े लिखे समाज में न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे लोग अवैज्ञानिक बाते करते नज़र आरहे है तो वही दूसरी ओर अपने घर में संतान सुख की प्राप्ति के खातिर कुछ लोग पड़ोसियों के बच्चो की बलि चढ़ा रहे है। आज़ादी के लगभग 70 साल बाद और साक्षरता दर में इतनी वृद्धि होने के बाद भी लगता है कि यह शिक्षा हमारे किसी काम न आ सकी सिवाए प्लेसमेंट लगाने के
झारखण्ड के सराईकेला-खरसवां ज़िले में कथित रूप से भगवान् को खुश करने के लिए एक व्यक्ति ने तांत्रिक की सहायता से पडोसी के 7 वर्षीय बच्चे की कुर्बानी देदी। व्यक्ति का मानना था कि ऐसा करने पर उसकी पत्नी को भी संतान सुख की प्राप्ति होगी
SPONSOR POST
पुलिस के अनुसार भदोई कालिंदी और तांत्रिक करमु कालिंदी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनकी गिरफ्तारी चैड़ा ग्राम तिरुलडीह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई।
भदोई की शादी 8 वर्ष पहले हुई थी लेकिन उनकी कोई संतान न थी। 26 मई की रात को भदोई और करमु ने एक बच्ची को अगवा कर लिया जो करमु के पडोसी सुभाष गोपे की बेटी थी। अगवा करने के बाद उसे तिरुलदीह में नदी के किनारे एक शमशान घाट में कुर्बान कर दिया गया। हादसे के बाद से करमु लापता था जिसके बाद पुलिस को उसपर संदेह हुआ जिसके बाद जांच की सुई उसकी ओर घूमी और गिरफ्तार कर लिया गया।

SDPO ने बताया कि दोनों ने अपना पाप कबूल कर लिया है। पुलिस ने भदोई के घर से हथियार को जब्त कर लिया।
source
यह भी देखिये
सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर न मिलने पर अपने 75 वर्षीय पति को घसीटने को मजबूर हुई वृद्ध महिला
"मोर सेक्स नहीं करता इसलिए है राष्ट्रीय पक्षी " जस्टिस महेश चंद्र शर्मा
नमाज़ पढ़ने से रोका , संघ नेता ने नमाज़ पढ़ने पर मस्जिद तोड़ने की दी धमकी , FIR दाखिल
पूरी शानो शौकत के साथ सपन्न कराई कुतिया की तेहरवी
SPONSOR POST"मोर सेक्स नहीं करता इसलिए है राष्ट्रीय पक्षी " जस्टिस महेश चंद्र शर्मा
नमाज़ पढ़ने से रोका , संघ नेता ने नमाज़ पढ़ने पर मस्जिद तोड़ने की दी धमकी , FIR दाखिल
पूरी शानो शौकत के साथ सपन्न कराई कुतिया की तेहरवी
No comments:
Post a Comment