
सोमवार रात बरेली में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिन्दू युवा वाहिनी के 3 सदस्यों को गैंगरेप और एक पुलिस को पीटने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया। पीटीआई से मिले इनपुट के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों में से जिला अध्यक्ष जीतेन्दर शर्मा और शहर इकाई अध्यक्ष पंकज भी शामिल है।
कथित घटना शुरू होती है गणेशनगर इलाके से जहा बताया जा रहा है कि दीपक और अविनाश नामक युवको में विवाद हुआ। सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस रोहित सिंह ने बताया कि झगड़ा तेज़ आवाज़ से म्युज़िक चलाने को लेकर हुआ। जिसके बाद अविनाश ने अपने दोस्तों को बुलाया। अविनाश हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य थे। वह कथित रूप से दीपक के घर में घुसे और एक महिला का शोषण करने लगे। पुलिस ने बताया कि बाद में दीपक और उसके भाई गौरव ने अविनाश को बुरी तरह पीट कर पुलिस के हवाले किया।
SPONSORED POST
जल्द ही हिन्दू युवा वाहिनी जिनमे इलाके के अध्यक्ष शर्मा और शहरी इकाई अध्यक्ष पंकज भी शामिल थे, पुलिस स्टेशन पहुंचे और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। उन्होंने सब इंस्पेक्टर मयंक अरोरा को कथित रूप से पीटा और भाजपा के शहरी इकाई मुखिया उमेश कटारिया के साथ बदसलूकी की जो उस समय किसी कारणवश स्टेशन ही में मौजूद थे।
मामले में दो ऍफ़ आई आर दर्ज की जा चुकी है - एक सब इंस्पेक्टर अरोरा की तरफ से अविनाश , शर्मा और पंकज के खिलाफ और दूसरी इन तीनो के साथ अनिल सक्सेना के खिलाफ महिला ने गैंग रेप का आरोप लगा कर लिखवाई है। तीन व्यक्ति अभी तक गिरफ्तार हो चुके है।
सोर्स
यह भी देखिये
No comments:
Post a Comment