• Breaking News

    Wednesday, 21 June 2017

    फेसबुक मित्र ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के 5-स्टार होटल बुलाया , फिर किया बलात्कार



    सरकार और पुलिस बार बार लोगो को इंटरनेट का इस्तेमाल होशियारी से करने की सलाह देते देते थक गयी लेकिन लोग अपनी ज़िम्मेदारी नहीं समझते और फिर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते है। इंटरनेट पर बैठे शातिर लोग आपकी इसी असावधानी का फायदा उठा लेते है जिसके बाद सिवाए पछतावे के कुछ नहीं बचता।

    ऐसी ही एक घटना दिल्ली की 25 वर्षीय युवती के साथ हुई जिसके साथ उसके फेसबुक मित्र ने नौकरी का झांसा देकर बलात्कार कर दिया।  सूत्रों के मुताबिक पीड़िता को साकेत में नौकरी का झांसा दिया गया था।
    SPONSORED POST 

    पीड़िता दक्षिण पूर्व दिल्ली की निवासी है , ने सोमवार शाम को बताया कि उसे प्रेस एन्क्लेव रोड पर बने सेलेक्ट सिटी मॉल के एक फाइव स्टार होटल में बुलाया गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक लड़की अपने फेसबुक मित्र सोनू सिंह से मिलने जा रही थी।  सोनू सिंह ने उसको नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था

    दोनों ने दोपहर का खाना साथ खाया जिसके बाद पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक दी गयी जिसे पीते ही लड़की अपने होश खोने लगी।  दोषी युवक ने लड़की को घर छोड़ने के बहाने से कार में चलने का अनुरोध किया लेकिन पार्किंग में खड़ी गाडी में लड़की के साथ बलात्कार कर डाला।

    शीघ्र ही पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने हेतु पेश किया जाने वाला है जबकि पुलिस दोषी युवक की तलाश में है।  पुलिस ने cctv फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए है।

    एक बार फिर हम आपको सचेत रहने की विनती करते है। आपकी लापरवाही से आपका कितना बड़ा नुकसान हो सकता है इसका अंदाज़ा लगाना भी नामुमकिन है

    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *