
भारतीय सेना कश्मीर घाटी में आतंकवाद और पत्थरबाजों से लड़ने के अलावा एक और महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और वह है शिक्षा। जी हां , भारतीय सेना घाटी के युवक युवतियों का जीवन सुधरने हेतु उन्हें देश के सबसे ज़्यादा कठिन परीक्षाओ में से एक IIT-JEE के लिए तैयार करती है। पिछले 3 साल से सेना ने बिहार के मशहूर सुपर 30 की तर्ज़ पर सुपर 40 शुरू किया है। अब 40 में से 9 छात्रों ने JEE परीक्षा को उत्तीर्ण किया
भारतीय सेना ने बिहार के आनंद कुमार के सुपर 30 की तर्ज़ पर यह प्रोग्राम कश्मीरी युवाओ के लिए चलाया है। इसमें सेण्टर फॉर सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड लर्निंग (CSRL ) और पेट्रोनेट एल एन जी (PLL) का ख़ासा योगदान है। यह कार्यक्रम वर्ष 2013 से चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय रूप से कमज़ोर हो चुके छात्रों को IIT-JEE की परीक्षा के लिए तैयार करना है। इसमें सेना द्वारा 40 होनहार छात्रों का चयन होता है और 11 माह तक उनको मुफ्त शिक्षा, रहना और खाना प्रदान की जाती है।Gen Bipin Rawat #COAS met students from Army’s #Super40 coaching initiative. 26 boys & two girls from J&K cracked IIT-JEE Mains Exam. pic.twitter.com/3f9uHVSFrc— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) June 13, 2017
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत साहब ने ऐसे ही 9 उत्तीर्ण छात्रों से दिल्ली के सेना मुख्यालय में मुलाकात की जहाँ छात्रों ने सेना की मेहनत और उनके प्रयत्नों का शुक्रिया अदा दिया
SPONSOR POST
आर्मी चीफ ने इन सफल छात्रों की हौसला अफ़ज़ाई की और उनको अन्य युवाओ को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने कश्मीरी युवाओ के हर सपने को पूरा करने में मदद का आश्वासन दिया।

आर्मी चीफ श्रीमान बिपिन रावत ने कहा
" आप में से कई डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट और SDM बनेंगे और आप भी इसी तरह अन्य बच्चो की मदद करोगे। "
उन्होंने आगे कहा कि अब वापस अपने मूल में जाकर शिक्षा पर ध्यान देना और राज्य की तरक्की में योगदान देना साथ ही जो भी समय आपको मिले उसे पढ़ाई के लिए देना।
सेना की तरफ से चलाई गयी यह मुहीम बेशक एक बेहतरीन मुहीम है। अब अगले वर्ष 2018 के लिए इस बैच को बढ़ा कर 40 से 50 करने का इरादा है।
सोर्स
यह भी देखिये
1 रुपया चुराने के आरोप में मंदिर के पुजारी ने 9 वर्षीय बच्चे को बांध कर पीटा
माहे रमज़ान में मुस्लिम समुदाय की दुनिया भर से 14 उत्तम तस्वीरें
मेघालय : मोदी सरकार के नए "मवेशी व्यापार कानून " से नाराज़ 5000 भाजपाइयों ने दिया इस्तीफ़ा
गाय ले जा रहे तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों को राजस्थान में पीटा, की पत्थरबाज़ी
SPONSOR POSTमाहे रमज़ान में मुस्लिम समुदाय की दुनिया भर से 14 उत्तम तस्वीरें
मेघालय : मोदी सरकार के नए "मवेशी व्यापार कानून " से नाराज़ 5000 भाजपाइयों ने दिया इस्तीफ़ा
गाय ले जा रहे तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों को राजस्थान में पीटा, की पत्थरबाज़ी
No comments:
Post a Comment