• Breaking News

    Saturday, 24 June 2017

    पुलिस ने घर से निकालकर युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, गुस्से में ग्रामीण




    झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार थाना इलाके के बहेरा ग्राम में बीती रात पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को घर से निकाल कर गोलियों से भून दिया जिससे मौके पर ही युवक शहीद हो गया. इस जघन्य हत्या के पश्चात ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. शुक्रवार की देर रात से लोग घरों से बाहर निकल गए और शव के साथ सड़क को जाम कर दिया है।

    ग्रामीणों के अनुसार पिपरवार थाना की गश्ती पुलिस में शामिल A.S.I. प्रेम कुमार मिश्रा ने बहेरा ग्राम निवासी मोहम्मद सलमान उर्फ राजा (उम्र 19 वर्ष, पिता-अब्दुल रज्ज़ाक) नामक युवक को उसके आवास से बाहर निकाल कर गोलियां मार दी जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मृत्यु हो गयी.


    ग्रामीण इस हत्या में शामिल सहायक अवर निरीक्षक प्रेम कुमार मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. चतरा के उपायुक्त संदीप सिंह ने बीबीसी को जानकारी दी है कि इस मामले में पिपरवार थाना के एक जवान को गिरफ़्तार कर लिया गया है. साथ ही थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

    उपायुक्त ने प्रारंभिक तफ्तीश और पूछताछ में पुलिस पर लगे आरोपो को गंभीर बताया है। उनके अनुसार, इस मामले में स्पष्ट कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण गुस्से में हैं, परन्तु जांच में पूरा सहयोग भी कर रहे हैं और हालात नियंत्रण में है।
    SPONSORED POST 



    मरने वाले युवक मोहम्मद सलमान उर्फ राजा के पिता अब्दुल जब्बार ने फ़ोन पर बीबीसी को बताया कि राजा की उम्र 19 साल थी और वो कोयला खदान में मज़दूरी करता था. शुक्रवार को ही उसे मज़दूरी मिली थी.

    उन्होंने कहा, "आखिरी जुमे के बाद सभी लोग ईद की तैयारियों में जुटे थे। उसे मज़दूरी भी मिली थी जिससे वह नए कपडे लाया था और घरवालों से पूछ रहा था कि वह कैसा लग रहा है लेकिन पुलिस ने घर से निकालकर  बेटे की छाती पर तीन गोलियां दाग दीं."

    उन्होंने आगे बताया कि वह लोग सलमान के गुनाह के बारे में पूछते रहे, लेकिन पुलिस ने कुछ बताया नहीं और घर से क़रीब 50 मीटर की दूरी तक घसीट कर ले गए.

    पुलिस उपाधीक्षक पीतांबर खेरवार का कहना है कि घटनास्थल से कारतूस के खोल बरामद किए गए जो इंसास राइफ़ल के हैं.

    यह भी देखिये

    1 comment:

    1. Ab gundo ka raz hindustan me...ab fir se hindustan ko azad hona padega...aur fr se independence day manaya jaega

      ReplyDelete

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *