• Breaking News

    Friday, 23 June 2017

    मऊ में 70 वर्षीय मौलवी की गोली मारकर हत्या , मस्जिद में फेंका मांस


    बृहस्पतिवार रात मऊ में 70 वर्षीय मौलवी , मोहम्मद यूनुस को चार अज्ञात लोगो ने गोली मारकर शहीद कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उस समय मोहम्मद यूनुस मऊ ज़िले के नसीरपुर गाँव स्थित मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे थे ।  यह क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 110 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है इन हत्यारो ने सुवर का मांस भी मस्जिद में फेका है।

    इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फ़ैल गया है।  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे 2 बाइक पर सवार होकर आये थे हालाँकि फ़िलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चला है।

    हमले में बाल बाल बचे और मोहम्मद यूनुस के साथ नमाज़ पढ़ रहे मोहम्मद जब्बार ने बताया कि उन लोगो ने मस्जिद के अहाते में मांस का टुकड़ा भी फेंका था।


    SPONSORED POST 

    गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मस्जिद की तरफ दौड़े लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो गए थे जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को कॉल करके बुलाया। सर्कल अफसर पंकज सिंह , भारी सुरक्षा बल के साथ मौकाए वारदात पर पहुंचे और पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गयी है।  भारी पुलिस दस्ता और PAC के जवानो को गाँव में लगा दिया गया है और स्थिति अभी काबू में है

    जिला मजिस्ट्रेट ऋषीन्द्र कुमार और सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस अभिषेक यादव ने भी गाँव का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। कुमार ने शहीद मोहम्मद यूनुस के परिजनों को 5 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है। उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कर न बख्शे जाने का आश्वासन दिया है।

    सोर्स

    यह भी देखिये
    कालेधन के खिलाफ कम्पैन चलाने वाला भाजपा नेता जाली नोट छापने के अपराध में गिरफ्तार 
    एम्बुलेंस सेवा न मिलने से भाई ने जली हुई बहन को कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
    पंजाब सरकार ने किया किसानो का क़र्ज़ माफ़ लेकिन मिडिया में नहीं मिला इसे बड़ा स्थान 
    मिसाल : मिलिए ताज होटल के शेफ से जिन्होंने नौकरी और विदेश , बेसहारा देशवासियो के लिए छोड़ दिया 

    SPONSORED POST 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *