• Breaking News

    Thursday, 8 June 2017

    खुशखबरी : गुरुग्राम गैंगरेप के 3 दरिंदो में से 2 पकडे गए , रेप के दौरान मारा था 9 माह की बच्ची को



    कुछ दिन पहले आपने खबरों में सुना होगा कि गुरुग्राम में एक ऑटो में महिला के साथ बलात्कार हुआ था और उस महिला की 9 महीने की बच्ची रो रो कर उन दरिंदो की काली करतूत में खलल डाल रही थी तो उन्होंने 9 माह की बच्ची को बाहर फेंक दिया था जिससे बच्ची मर गयी थी।  पुलिस ने 3 दरिंदो में से 2 को धर लिया है।

    दरिंदे की पहचान 20 वर्षीय योगेंदर उर्फ़ योगी के रूप में हुई है जो बुलंदशहर के रूंसी गाँव का निवासी है।  उसको मानेसर के बास कुशल गांव से दबोचा गया जबकि दूसरा अभियुक्त जिसकी पहचान अमित के रूप में हुई, को बुलन्दशहर से पकड़ा गया। दुर्भाग्य से तीसरा दरिंदा जयकेश जो बुलंदशहर ही का निवासी है , फरार है।



    SPONSOR POST

    जांचकर्ताओं के अनुसार गाँव के सरपंच ने पुलिस को कॉल करके लीड दी।  सरपंच ने बताया कि अभियुक्त वापस अपने ऑटो टेम्पो चलाने के काम पर आगये है। पुलिस ने अपनी ओर से कई ऑटो वालो से पूछताछ की और हर संभव cctv फुटेज खंगाली लेकिन बुधवार तक उनके पास कोई लीड नहीं थी।

    पीड़िता ने भी पुलिस को लीड देते हुए कहा था कि बलात्कारी बलात्कार के दौरान बार बार सरपंच से जान पहचान की बात कर रहे थे कि सरपंच उनको बचा लेंगे।

    सरपंच ने पुलिस की मदद करते हुए बताया कि अभियुक्त घटना के बाद 30 मई को अपने अपने मूल निवास भाग गए थे लेकिन मिडिया में कोई हल्ला ना होते देख 2 जून को वापस आगये थे।  यह अभियुक्त 2 माह पहले ही ऑटो टेम्पो चालक के तौर पर हरयाणा आये थे क्योकि इनके कुछ रिश्तेदार भी यही थे।  सरपंच ने बताया कि यह यहाँ उनके दफ्तर के पीछे किराए के कमरे में रहते थे।

    सरपंच अजित चौहान ने बताया कि इनमे से दो अभियुक्त उनसे मिलने आये और अपना पाप कबूल करते हुए बचा लेने की प्रार्थना करने लगे। सरपंच ने इसके बाद चुपके से पुलिस को इत्तेला कर दी जिसके बाद योगिन्दर को तो धर लिया गया लेकिन अमित भाग गया।

    TOI को बताते हुए सरपंच ने कहा कि :

    " बुधवार 10 :30 पर दो अभियुक्त मुझसे मिलने आये और अपने पाप को कबूला।  उन्होंने कहा कि गलती हो गयी और हमे बचा लीजिये।  इतने में मैंने उनको प्रतीक्षा करने को कहा और ACP धर्मबीर सिंह को कॉल कर दिया मात्र 10 मिनट में पुलिस आगयी जिसमे योगिन्दर धर लिया गया लेकिन अमित भागने में सफल हुआ "

    अभियुक्तों ने पुलिस के सामने माना कि उन्होंने उस रात शराब पी थी और बलात्कार किया तथा बच्ची का गला दबा के मार डाला

    कमिश्नर संदीप खिरवार ने कहा :

    " हम तीसरे को भी  शीघ्र पकड़ लेंगे और पीड़िता को जल्दी इन्साफ दिलाएंगे।  यह न केवल बलात्कारी है बल्कि बच्ची के हत्यारे भी है जिनको आसानी से नहीं बख्शा जाएगा "

    सोर्स 
    यह भी देखिये
    स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी
    दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़ 
    शॉपिंग स्टोर्स, होटल, पार्किंग लॉट्स और हॉस्पिटल।  देखिये इस तरह होगा देश का पहला निजी रेलवे स्टेशन 
    भारत के अब तक के सबसे रईस व्यक्ति थे यह निज़ाम , आज वारिस रहता है फ्लैट में 
    SPONSOR POST

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *