बचपन का समय जादुई समय होता है जिसमे मौज मस्ती के लिए ढेरो खिलौने होते है। आप बच्चे को कुछ भी दे दीजिये वो उससे खेलकर आपको दिखा देगा लेकिन जाने अनजाने में कही आप तो वो गलती नहीं कर रहे जिसने 50 प्रतिशत से अधिक बच्चो की आँखों को कमज़ोर बनाया है
लेज़र पॉइंटर , जिसे भारत में हम लेज़र लाइट के नाम से जानते है , जो अधिकतर कॉर्पोरेट दफ्तर के प्रेजेंटेशन के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है , खिलौने के रूप में घरो में भी पाया जाता है यह आपके बच्चे की दृष्टि को खत्म कर सकता है
SPONSOR POST
जी हां ऑस्ट्रेलिया के ऑप्टोमेट्रिस्ट्स ने एक वार्निंग जारी किया है जिनमे उन्होंने बताया है कि लेसर पॉइंटर खिलौना नहीं है और इसे बच्चो की पहुच से दूर रखिये। बेन अर्मिटग एक ऑप्टोमेट्रिस्ट है, उनको एक 14 वर्षीय बच्चे का एक केस सौंपा गया। जांच में उन्होंने जो पाया वो बहुत दुःखद और आश्चर्यजनक था।
| इमेज सोर्स |
उन्होंने पाया कि 14 वर्षीय बच्चे की रेटिना जल चुकी है। रेटिना हमारे आंखों के पिछले हिस्से का नाम है जिसके कारण हम देखने में सफल होते है। हर चीज़ का प्रतिबिम्ब हमारे लेंस से होता हुआ रेटिना पर पड़ता है जिससे दिमाग को तस्वीर दिखती है। यह ठीक किसी प्रोजेक्टर के स्क्रीन की तरह होती है।
पाया गया कि यह बच्चा लेसर लाइट को खेल खेल में सीधा अपनी रेटिना पर मारता था। धीरे धीरे लेसर के ज़्यादा इफ़ेक्ट ने उसकी रेटिना के कुछ हिस्से जला दिए।
सबसे दुःखद बात यह है कि रेटिना जल जाए तो उसका कोई इलाज नहीं है। आप इसको ऐसे समझे कि प्रोजेक्टर पर कितना भी अच्छी क्वालिटी का लेंस लगाइये लेकिन सफ़ेद पर्दा ही बीच बीच में से जला हो तो प्रतिबिम्ब क्या अच्छा पड़ेगा।
हिंदी उस्ताद आपसे आग्रह करता है कि कृपया लेसर लाइट को ख़िलौना न समझिये और अपने बच्चों से इसे दूर रखिये
कृपया इस आर्टीकल को अपने परिजनों और मित्रो में शेयर करे
यह भी देखिये
3 महीनो में 600 किसानो ने की आत्महत्या , क्या यही थे किसानो के लिए अच्छे दिन?
फिर दिखा भीड़ का इंसाफ, महिलाओ से बदतमीज़ी करने से रोकने पर 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
ग्रेनफेल टावर अग्निकांड : सेहरी के कारण जग रहे मुस्लिम समुदाय ने निभाई नायक की भूमिका , बचाई कई जिन्दगिया
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा में , साध्वी सरस्वती ने सरेआम उगला ज़हर,पढ़ाया हिंसा का पाठ
SPONSOR POSTफिर दिखा भीड़ का इंसाफ, महिलाओ से बदतमीज़ी करने से रोकने पर 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
ग्रेनफेल टावर अग्निकांड : सेहरी के कारण जग रहे मुस्लिम समुदाय ने निभाई नायक की भूमिका , बचाई कई जिन्दगिया
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा में , साध्वी सरस्वती ने सरेआम उगला ज़हर,पढ़ाया हिंसा का पाठ
No comments:
Post a Comment