गौ रक्षा के नाम पर हो रही भारतीयों को आतंकित करने की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। गौ रक्षा के अलावा भी अब भीड़ किसी भी बात की अफ्वाहः उड़ा कर मारा मारी कर रही है। बीते दिनों झारखंड में बच्चा चोर की अफ्वाहः उड़ाकर 4 लोगो की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि अब झारखंड में एक नया मामला प्रकाश में आया है जिसमे इफ्तार के लिए मटन ले जा रहे व्यक्ति को भीड़ ने पीट डाला।
मंगलवार को झारखण्ड के धनबाद जिले के बरबड़ा गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति को भीड़ द्वारा बीफ के नाम पर पीटा गया है।
पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय ऐनुल अंसारी के तौर पर हुई है। पिटाई के बाद उनको पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
SPONSOR POST
पुलिस ने बताया कि अंसारी अपने स्कूटर से बरबड़ा गांव जा रहा था जहाँ 20 लोगो ने उसको लोहरबरबा पर रोक लिया। जब भीड़ उसे पीट रही थी तभी किसी ने पुलिस को सूचित किया।
बरबड़ा पुलिस की एक टीम स्टेशन अफसर इन चार्ज दिनेश कुमार के साथ तुरंत घटना पर पहुँची और अंसारी को बचा लिया गया।
कुमार ने बताया कि भीड़ ने पुलिस को स्कूटर की जांच करने को कहा, जो उन्होंने की, तो स्टोरेज कंपार्टमेंट से मांस मिला।
उधर अंसारी की बीवी शाहिदा बेगम ने बताया :
" मंगलवार को हमने अपने घर मे इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का निर्णय लिया था उसी के लिए अंसारी मटन लेने गए थे जिसको भीड़ ने बीफ समझ लिया"
मांस का सैम्पल रांची की लैबोरेटरी में भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया
" ग्रामीण अंसारी पर प्रतिबंधित मांस को बेचने का आरोप लगा रहे है उनके अनुसार अंसारी घनबाद के वासेपुर से मांस लाकर इलाके में बेचते है।"
लेकिन अंसारी के गांव के ग्रामीण वाले कह रहे है कि
" आज तक कभी ऐसा नही हुआ। हम अफ्तार पार्टी के लिए हमेशा मटन को धनबाद से ही लाते है क्योकि वहाँ से लाना सस्ता पड़ता है लेकिन अब हम आतंकित है कि अपने अफ्तार को हम कैसे करे।
इलाके में तनाव फैल चुका है लेकिन दोनों पक्षो में से किसी ने FIR नही लिखवाई है।
सोर्स
यह भी देखिये
खुशखबरी : गुरुग्राम गैंगरेप के 3 दरिंदो में से 2 पकडे गए , रेप के दौरान मारा था 9 माह की बच्ची को
स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी
दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़
शॉपिंग स्टोर्स, होटल, पार्किंग लॉट्स और हॉस्पिटल। देखिये इस तरह होगा देश का पहला निजी रेलवे स्टेशन
SPONSOR POST
स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी
दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़
शॉपिंग स्टोर्स, होटल, पार्किंग लॉट्स और हॉस्पिटल। देखिये इस तरह होगा देश का पहला निजी रेलवे स्टेशन
SPONSOR POST

No comments:
Post a Comment