• Breaking News

    Thursday, 15 June 2017

    ग्रेनफेल टावर अग्निकांड : सेहरी के कारण जग रहे मुस्लिम समुदाय ने निभाई नायक की भूमिका , बचाई कई जिन्दगिया

    Residents who had stayed up for Suhur - the meal between 1-2am before Muslims begin fasting again - saw the inferno break out just before 1am

    लन्दन के ग्रेनफेल टावर अग्निकांड में और भी कई जाने जाती यदि यह घटना रमज़ान के महीने में न होकर किसी और महीने में होती क्योकि जिस समय रात को यह आग लगी तब मुस्लिम समुदाय के लोग सेहरी के कारण जाग रहे थे और आग की लपटे देख कर ज़्यादा से ज़्यादा पड़ोसियों के दरवाज़े खटखटा कर उनको जगा कर भवन से बाहर लाने में सफल रहे।

    Muslims who were awake for Ramadan have been hailed as heroes after helping to save their sleeping neighbours from the horrific fire in Grenfell Tower 

    टावर ही के मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान के कारण सेहरी के लिए जगे हुए थे।  सेहरी का स्थानीय समय 1 बजे से लगभग 2 बजे था। इस कारण मुस्लिम समुदाय ने जल्दी धुंआ और गंध भांप ली जो आखिरकार दर्जनों ज़िन्दगीयों को बचाने  बना।

    Many residents who gathered outside the smoldering ruins of the building said the fire had been caused by a faulty fridge in one of the flats, but the fire service told MailOnline it could not confirm the reports at this stage

    20 वर्षीय खालिद सुलेमान अहमद , इसी ग्रेनफेल टावर की आठवीं मंज़िल पर रहते थे।  हफपोस्ट यू के को उन्होंने बताया कि इतनी रात तक अमूमन हम जागते नहीं लेकिन सेहरी के कारण हम जाग रहे थे।  फायर अलार्म निष्क्रिय थे मैं भी प्लेस्टेशन पर गेम खेल रहा था और सेहरी के इंतज़ार में था कि तभी मुझे गंध आयी।
    मैंने शीघ्र ही खिड़की ने से देखा तो पाया कि आग लगी हुई है।  अतिशीघ्र मैंने अपनी आंटी को उठाया और अपने सारे पड़ोसियों के दरवाज़े बजाने शुरू कर दिए। दो को छोड़ कर सभी उठ गए जिसमे में 1 को मैंने बाद में देख लिया लेकिन दुसरे का पता नहीं चला।



    विदित हो लन्दन में सुहुर के होने वाली नमाज़ जिसे फज्र कहते है 2 बजकर 40 मिनट पर होती है। अमूमन लोग सेहर करके फिर नमाज़ पढ़कर ही सोते है।

    A man (circled) looks from a window as smoke pours from a fire that has engulfed the 27-storey Grenfell Tower in west London

    SPONSOR POST

    स्थानीय निवासी रशीदा ने स्काई न्यूज़ को बताया कि

    " रमज़ान में अधिकतर मुस्लिम 2 या 2:30 बजे से पहले नहीं सोते तो ज़्यादातर परिवार उस समय जगे हुए थे और हेलीकाप्टर की आवाज़ ने भी सभी को सचेत कर दिया था कि कुछ अनहोनी घट रही है "

    A body bag on a stretcher is wheeled away from a tower block that was severely damaged by the worst fire of its kind for years

    बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दर्जन लोग लापता है और ऊपरी तीन मंज़िलो में से कोई नहीं बच सका है।  20 लोग गंभीर हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है और 78 लोगो को 6 अलग अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

    Al-Manaar mosque opened their doors to anyone affected by the fire, writing: 'Anyone of any faith or no faith is most welcome to walk in to have some rest, sleep, and or have some water and food'


    कई लोगो ने अपने बच्चो को बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे फेंक दिया था तो कुछ बेडशीट को पैराशूट की तरह बना कर कूदे।  एक छोटे शिशु को 9वी मंज़िल से उसकी माँ ने फेका था जिसे लोगो ने पकड़ लिया।  बच्चा तो बच गया लेकिन उसकी माँ का कोई पता नहीं
    Kind-hearted residents donated toiletries, food, water and other essential items to the mosque, where they were handed out to evacuees

    ग्रेनफेल टावर के निवासियों ने आरोप लगाया कि फायर अलार्म और स्प्रिंकल्स ने काम नहीं किया और इमरजेंसी निकास भी ब्लॉक था। टावर की निवासी एक महिला ने संवाददाताओं से कहा कि यदि मस्जिद से यह मुस्लिम लड़के हमारी सहायता को न आते तो और भी कई लोगो की ज़िन्दगी जा सकती थी। यही लोग पानी की बोतलों के साथ सबकी मदद कर रहे थे, भाग भाग कर लोगो को आग के बारे में बता रहे थे
    33 वर्षीय आंद्रे बर्रोज़ ने इंडिपेंडेंट को बताया कि मुस्लिम समुदाय ने लोगो के प्राण बचाने में एक बड़ा योगदान निभाया।  अधिकतर मैंने इन्ही को देखा जो पीड़ितों को खाना और कपड़ा बाँट रहे थे

    A number of Islamic cultural centres and mosques like the Al-Manaar Mosque (pictured volunteers there) have opened their doors to help those affected.
    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय धार्मिक स्थलो ने भी लोगो की मदद करना शुरू कर दिया है।  कई इस्लामिक कल्चरल सेंटर जैसे अल मनार मस्जिद ने लोगो से मस्जिद में आकर ठहरने की अपील की है। अपने फेसबुक पेज से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रेनफेल टावर के सभी पीड़ितो के लिए मस्जिद में भोजन तथा आराम करने की वयवस्था है।  नज़दीकी सेंट क्लेमेंट और सेंट जेम्स ने भी लोगो को अपने यहाँ ठहरने की अपील की है। लन्दन के सिख गुरुद्वारा भी लोगो की मदद हेतु आगे आये है।

    They added: 'Al-Manaar staff and volunteers will also be trying to deliver water, dates, and other emergency essentials to the affected area. Our thoughts and prayers are with you during this difficult time'
    The nearby St Clement's and St James' church also opened its doors to people who were evacuated as well as local Sikh temples


    जिला कौंसिल और टावर के मालिक जिन्होंने पिछले वर्ष ही भवन की मरम्मत कराई थी सुरक्षा उपकरणों के की लचर व्यवस्था के कारण अब गंभीर कानूनी मामले में फंस सकते है कि आखिर कैसे भवन में एक छोटी सी आग ने रौद्र रूप ले लिया
    सोर्स 

    यह भी देखिये
    भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा में , साध्वी सरस्वती ने सरेआम उगला ज़हर,पढ़ाया हिंसा का पाठ 
    गौरक्षा और लव जिहाद से निपटने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने बांटे त्रिशूल 
    अमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी
    भारतीय सेना ने 9 कश्मीरी छात्रों को IIT-JEE में पास कराया , सफल छात्रों से स्वयं मिले आर्मी चीफ, किया प्रोत्साहित
    .  SPONSOR POST



    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *