• Breaking News

    Monday, 26 June 2017

    ग्रामीणों और तांत्रिको ने दिनदहाड़े सरकारी अस्पताल के ICU में किया आत्मा बुलाने का काण्ड


    जहाँ जहाँ अशिक्षा होती है वहा लोग अपनी बुद्धि और विवेक से काम लेना छोड़ देते है।  अभी पिछली पोस्ट में हमने आपको बताया कि कैसे पाकिस्तान में फ्री का तेल लूटने के चक्कर में 140 ग्रामीण जल गए क्योकि अशिक्षा के कारण उन्होंने अपना विवेक खो दिया था इसी तरह कोटा के कुछ ग्रामीण सरकारी अस्पताल में तांत्रिक को लेकर आगये ताकि वह मरे हुए व्यक्ति की आत्मा को लेजाया जाए।

    घटना कोटा की है जहा कुछ लोग तांत्रिक के साथ सरकारी अस्पताल के अहाते में कुछ कर्म काण्ड करने लगे। जानकारी के आधार पर यह सब उस युवक की आत्मा को वापस लेजाने का प्रयास था जो युवक कुछ वर्ष पूर्व उसी अस्पताल में मर गया था।

    ग्रामीणों का (अंध) विश्वास था कि मृतक की आत्मा वही घूम रही है।  अधिकारियों ने बताया कि एक हादसे के बाद कुछ साल पहले एक युवक को लाया गया था लेकिन उपचार के दौरान वह मर गया था।

    अस्पताल में मौजूद बाकी लोग न्यूरोसर्जरी ICU में चलते कर्मकांड को देख आश्चर्य चकित हो गए।हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रमोद तिवारी घटना के समय मौजूद नहीं थे उन्होंने बताया

    " दो लोग परिसर में घुस कर कर्मकांड करने लगे वह मानते थे कि ऐसा करने से वह मृत की आत्मा अपने साथ ले जायेंगे।  जब ग्रामीण अस्पताल पहुंचे तो डॉ राउंड पर गए हुए थे हालांकि स्टाफ ने उनको रोका लेकिन वह रोक न सके।  मुश्किल से २ मिनट उनका यह कर्मकांड चला "

    आप घटना का वीडियो देख सकते है




    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *