• Breaking News

    Thursday, 8 June 2017

    स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी



    भीड़तंत्र ने एक बार फिर अपना न्याय दिखा दिया।  मामला बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर का है जहा फोन चोरी के शक में एक 11 वर्षीय बच्चे की चार उंगलिया काट दी।

    टू सर्कल की रिपोर्ट अनुसार यह घटना 3 जून को पश्चिम बंगाल में हुई।  बच्चे का नाम एस के इस्माइल है। इस्माइल की चार उंगलिया काटने से पहले उसे बुरी तरह मारा गया था। इस घटना के पीछे मुख्या अभियुक्त जयंत मैती को बताया जा रहा है जो स्थानीय पंचायत प्रधान झरना मैती का पति है।

    अचंभित कर देने वाली घटना शनिवार को बस टर्मिनल के पास घटी जहाँ कुछ स्थानीय लोग गौरंगपुर स्पोर्ट्स अथॉरिटी के सदस्यों के साथ मिलकर इस्माइल का पीछा कर रहे थे जिसके बाद उसे पीटा और इसी मारामारी में उसकी चार उंगलिया भी काट दी



    SPONSOR POST

    इस्माइल के पिता एस के रफीक द्वारा की गयी ऍफ़ आई आर के मुताबिक : "

    11 वर्षीय बच्चा एस के इस्माइल 3 जून से लापता था।  घटना वाले दिन गौरंगपपुर के कुछ निवासी तथा गौरंगपुर स्पोर्ट्स अथॉरिटी क्लब  अविजित, चीकू, सानू और अन्य इस्माइल का पीछा कर रहे थे। जिसके बाद उसे हल्दीआ-मेचेड़ा बस टर्मिनल के पास पीटा गया जहा खुद को बचाते हुए उसके हाथो की चार उंगलिया कट गयी।  इसके बाद उसे क्लब लाया गया और जयंता मैती के कहने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।  जिसके बाद से ही वह गुमशुदा है और परिवार नहीं जनता कि वह ज़िंदा है या मर गया। 


    इस मामले का एक वीडियो फुटेज आया है जिसमे इस्माइल की पहचान उसके परिजनो ने की है जहाँ वह एक कमरे में कुछ लोगो के साथ है


    इस बाबत सुप्रीटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ने बताया कि :" दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तफ्तीश जारी है।  उन्होंने यह भी कहा कि लड़के की पक्की शिनाख्त होने में कुछ समय लग सकता है क्योकि उसकी माँ ने शुरू में उसे नहीं पहचाना


    लड़के के पिता ने 302, 307, 308, 295A , 298, 326 और 365 के अंतर्गत ऍफ़ आई आर दाखिल करने की मांग की है।  विदित हो कि घटना का कथित मुख्या आरोपी जयंता मैती अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है।
    सोर्स  &
    यह भी देखिये
    दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़ 
    शॉपिंग स्टोर्स, होटल, पार्किंग लॉट्स और हॉस्पिटल।  देखिये इस तरह होगा देश का पहला निजी रेलवे स्टेशन 
    भारत के अब तक के सबसे रईस व्यक्ति थे यह निज़ाम , आज वारिस रहता है फ्लैट में 
    यहाँ क्रिकेट खिलाड़ियों को जीतने पर ट्रॉफी की जगह गाय दी गयी 

    SPONSOR POST

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *