उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओ की दबंगई का सिलसिला ऐसा चला कि अब वह रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताज़ा घटना यूपी के शाहजहांपुर की है. यहां भाजपा नेता को पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में बंद कर दिया था इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता अपने साथी अभियुक्त को छुड़ा ले गए. अब पीड़ित लड़की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रही है।
शाहजहांपुर पुलिस ने लड़की से छेड़खानी के आरोप में भाजपा नेता को बंद कर दिया था। अपने साथी नेता को छुड़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने धरना देना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया कि अब मामला अदालत से ही निबट सकता है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओ को कोई फर्क नहीं पड़ा।
SPONSOR POST
कुछ ही देर में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच नोकझोक हो गयी और कार्यकर्ता, नेता को छोड़ देने की मांग पर मज़बूती से उतर आये । उन्होंने अपने सभी साथियो को वही बुला लिया और चंद मिनटों में पुलिस स्टेशन के बाहर हुजूम जमा हो गया जिसके पश्चात वह अपने साथी को पुलिस स्टेशन से छुड़ा कर ले गए।
अब छेड़खानी की पीड़ित लड़की ने मुख्यमंत्री योगी और प्रधानसेवक मोदी से गुहार लगाईं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के पीएम या सीएम क्या कदम उठाते हैं, यह देखना बाकी है . फिलहाल तो यही सवाल उठता है कि अगर प्रदेश में इसी तरह बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन से अपने साथियों को छुड़ाते रहे तो फिर राज्य की कानून व्यवस्था का क्या होगा ?
सोर्स
वीडियो ABP NEWS से ली गयी है
यह भी देखिये
पायलट ने कॉकपिट से बाहरी दुनिया की ली मनमोहक तस्वीरें जो अब तक आपने देखी नहीं होंगी
झारखण्ड के एक व्यक्ति ने पडोसी की 7 वर्षीय बच्ची की बलि चढ़ाई
सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर न मिलने पर अपने 75 वर्षीय पति को घसीटने को मजबूर हुई वृद्ध महिला
"मोर सेक्स नहीं करता इसलिए है राष्ट्रीय पक्षी " जस्टिस महेश चंद्र शर्मा
SPONSOR POST
झारखण्ड के एक व्यक्ति ने पडोसी की 7 वर्षीय बच्ची की बलि चढ़ाई
सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर न मिलने पर अपने 75 वर्षीय पति को घसीटने को मजबूर हुई वृद्ध महिला
"मोर सेक्स नहीं करता इसलिए है राष्ट्रीय पक्षी " जस्टिस महेश चंद्र शर्मा
SPONSOR POST
No comments:
Post a Comment