• Breaking News

    Wednesday, 14 June 2017

    अमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी

    firing on republican leader, colleagues in virginia during baseball match - World News in Hindi
    अमेरिका का वर्जीनिया उस समय दहल गया जब एक आतंकवादी ने डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के नेताओ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  हमले में किसी की मृत्यु तो नहीं हुई लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के नेता समेत 5 लोग घायल हो गए है।  पुलिस द्वारा आतंकी को वही ढेर कर दिया गया।

    सूत्रों से पता चल रहा है कि बुधवार को बेसबॉल मैच के अभ्यास के दौरान एक रिपब्लिकन नेता स्टीव कलीसे और उनके साथियो पर कई राउंड फायरिंग की गई. स्टीव को भी गोली लगी है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान में शाम को बताया गया कि हमलावर मारा गया है।


    यूटा रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली ने फॉक्स न्यूज को बताया है कि स्टीव को कमर के निचले हिस्से ने में गोली लगी है वहीं एक गोली उनके सहयोगी के सीने में लगी। ली ने बताया कि आतंकी ने एक लंबी बंदूक का इस्तेमाल किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकी द्वारा की गई फायरिंग में रिपब्लिकन पार्टी के नेता के अलावा 4 और व्यक्तियों के घायल होने की खबर है।

    SPONSOR POST


    बेसबॉल गेम के दौरान मौजूद अलबामा के सांसद और रिपब्लिकन लॉ मेकर मो ब्रूकस ने बताया कि आतंकी ने लगभग 20 से 23 बार गोलिया चलाई । गोलीबारी के बाद स्कैलिसे खुद को घसीटकर ले गए। ब्रूकस ने बताया कि वरिष्ठ रिपब्लिकन स्कैलीस जिंदा हैं। आतंकी मध्यम उम्र का श्वेत शख्स था और संभव था कि वह इस बात से अंजान नहीं था कि वह किस पर गोली चला रहा है। आतंकी निश्चित रूप से जानता था कि वह कौन था, जिस पर उसने गोली चलाई।


    पुलिस ने मीडिया से बातचीत में इस वर्जीनिया हमले को जानबूझकर किया गया हमला बताया है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को मालूम था कि रिपब्लिकन पार्टी के लोग यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की यह घटना व्हाइट हाउस से कुछ मील की दूरी पर हुई।

    रिपब्लिकन पार्टी के नेता स्कैलिसे पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में शूटिंग की घटना की निंदा की है।
    सोर्स 

    यह भी देखिये
    भारतीय सेना ने 9 कश्मीरी छात्रों को IIT-JEE में पास कराया , सफल छात्रों से स्वयं मिले आर्मी चीफ, किया प्रोत्साहित
    1 रुपया चुराने के आरोप में मंदिर के पुजारी ने 9 वर्षीय बच्चे को बांध कर पीटा 
    माहे रमज़ान में मुस्लिम समुदाय की दुनिया भर से 14 उत्तम तस्वीरें  
    मेघालय : मोदी सरकार के नए "मवेशी व्यापार कानून " से नाराज़ 5000 भाजपाइयों ने दिया इस्तीफ़ा 

    SPONSOR POST

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *