• Breaking News

    Thursday, 22 June 2017

    भैंस चोरी के आरोप में 50 लोगो ने दो युवको को पीटा, निवस्त्र परेड निकाली और पुलिस ने अस्पताल में बांधा

    cattle thieves

    एटा ज़िले में 2 लोगो को कथित रूप से मवेशी चोरी करने के आरोप में तकरीबन 50 लोगो ने पीटा और उनकी निवस्त्र परेड निकाली।  उन दोनों युवको को बाद में पुलिस में छुड़ा लिया और सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन अस्पताल के बिस्तर पर दोनों के हाथ पैर बांधे रखे।

    दोनों युवक आसिफ और रेहान , तकरीबन 20 वर्षीय कासगंज जिले के नदरई इलाके  रखते है।  आरोप है कि यह दोनों मंगलवार सुबह भैंस चुरा रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने इनको पकड़ लिया।

    एटा देहात पुलिस स्टेशन के स्टेशन अफसर दसरथ सिंह ने बताया

    SPONSORED POST 

    "कुल 8 लोग थे जो घिरौरा गाँव से भैंसे चुराने पिकअप ट्रक पर आये थे लेकिन ग्रामीणों ने इनको देख लिया जिनमे से 2 पकड़ में आगये जबकि बाकि भाग गए।  हमने फ़िरोज़ाबाद इलाके से तीन भैसों को बरामद किया है "

    पुलिस के आने से पहले भीड़ ने लाठी और डंडो से दोनों को बुरी तरह पीटा और निवस्त्र घुमाया। पुलिस ने बताया कि इन लोगो ने ग्रामीणों पर गोलिया चलाई और पहले हमला किया।

    "दसरथ सिंह ने बताया कि इन चोरो ने पकडे जाने से बचने के लिए पहले गांववालों पर देसी कट्टे से गोलिया चलाई जिसके जवाब में गांववालों ने इनको पीटा "

    cattle thieves

    गौरतलब है कि पुलिस को उनके पास से कोई कट्टा भी बरामद नहीं हुआ।  यह दोनों कासगंज के घुमन्तु समुदाय से सम्बन्ध रखते है।  दोनों अभियुक्तों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज चलने तक उनको बाँध कर रखा गया तथा इसके बाद एटा जेल भेज दिया गया।

    पुलिस ने बताया

    " पकड़े गए आरोपी खूंखार मुजरिम है।  हमे डर था कि कही यह भाग न जाए और बाहर भीड़ इनको मारने के आस में थी इसलिए ऑन ड्यूटी पुलिसमैन ने इनको बांध दिया" 

    सोर्स 

    यह भी देखिये
    एम्बुलेंस सेवा न मिलने से भाई ने जली हुई बहन को कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
    पंजाब सरकार ने किया किसानो का क़र्ज़ माफ़ लेकिन मिडिया में नहीं मिला इसे बड़ा स्थान 
    मिसाल : मिलिए ताज होटल के शेफ से जिन्होंने नौकरी और विदेश , बेसहारा देशवासियो के लिए छोड़ दिया 
    फेसबुक मित्र ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के 5-स्टार होटल बुलाया , फिर किया बलात्कार 

    SPONSORED POST 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *