
गाय के नाम पर चल रहा गौतन्क्वाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है और भीड़ जब चाहे जिसे चाहे मात्र अफवाह के दम पर इंसानो की जान लेने से नहीं चूक रही है। ऐसा ही एक मामला झारखण्ड से प्रकाश में आया है जहा मात्र अफवाह के बल पर एक बुज़ुर्ग को पीट डाला , पुलिस की मुस्तैदी से बुज़ुर्ग बच गए और फ़िलहाल अस्पताल में दाखिल है।

उस्मान अंसारी नामक को कम से कम 200 लोगो की भीड़ ने बुरी तरह पीटा , यहाँ तक की उनके घर के एक हिस्से को भी आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने उन पर गाय को काटने का आरोप लगाते हुए यह सब किया। घटना झारखण्ड के गिरिडीह के देओरी बेरिया की है।

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र निवासी उस्मान अंसारी भी पहलु खान की तरह किसान थे जिनके पास कई गाये थी , गांव के नाम बरवाबद में उन्होंने 3 महीने पहले एक गाय खरीदे थी अचानक गाय की तबीयत खराब हो गई और गाय की मौत हो गई। गाय को फेकने के लिए गांव के दलितों को 1000 रूपए दे कर गाय को फेंकवा दिया गया। इसी तरह गाय फेकेजाने जाने पर कुछ असमाजिक तत्व ने गलत फायदा ऊठाया और मरी हुई गाय को सर और पैर काट कर फेक दिया और आफवाह फैला दी का समुदाय विशेष से सम्बन्ध रखने वाले व्यक्ति विशेष ने गाय को काट कर फेंका है। इसी बात भीड़ ने भड़क कर निर्दोष निर्दोष उस्मान अंसारी की पीट दिया जो अभी हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल एडमिट है।

भीड़ ने बचाव करने वाले पुलिस बल पर भी पथराव किया जिसके कारण पुलिस गोली चलानी पड़ी। झारखण्ड पुलिस के वक्ता और ADG आर के मालिक ने बताया
" जब पुलिस और अधिकारी अंसारी और उसके परिवार को बचाने गए तब पुलिस पर पत्थरबाज़ी की गयी जिसके बाद ह में हवा में गोलिया चलानी पड़ी। पत्थरबाज़ी में 50 पुलिसवाले घायल हुए है जबकि 1 युवक गोली लगने से घायल हुआ है "

फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है।
सोर्स स्पांसर पोस्ट
यह भी देखिये
रियाध, मक्का और जेद्दाह के अलावा यह 13 स्थल भी घूमने के लायक है जिन्हें आप शायद नहीं जानते
#NotInMyNameआंदोलन की दुनियाभर से यह है 17 दमदार तस्वीरें
पवित्र शहर मदीना के बारे में यह 9 बातें नहीं जानते होंगे आप
हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य बलात्कार और पुलिस से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार
No comments:
Post a Comment