लगभग ढाई महीने पहले राजस्थान की सडको पर डेरी किसान पहलु खान की नृशन्स हत्या का मामला अभी गर्म ही है कि प्रतापगढ़ ज़िले में गौ-रक्षक स्टाइल में एक अन्य व्यक्ति ,44 वर्षीय ज़फर खान को मुन्सिपलिटी के कर्मचारियों ने पीट पीट कर मार डाला। अल्पसंख्यक समुदायों की भीड़ द्वारा यह लगभग बीसवीं ह्त्या है। इससे पहले अख़लाक़ , नौमान , कुरैशी पहलु खान समेत कई ह्त्या के मामले प्रकाश में आये है।
SPONSOR POST
स्थानीय लोगो के मुताबिक सुबह सुबह मुस्लिम समुदाय की कुछ महिलाये खुले में शौच हेतु जा रही थी क्योकि वह भी उन 60 करोड़ भारतीयों में से है जिनके घरो में शौचालय आज भी नहीं है। महिलाओ को शौच करते जाता देख मुन्सिपलिटी के 5-6 कर्मचारियों ने उनको डराने धमकाने और गालिया देते हुए रोकने की कोशिश की। यहाँ तक कि वह महिलाओ की तस्वीरें बनाने लगे। जब राजस्थान के प्रतापगढ़ के कच्ची बस्ती इलाके के महताब शाह कॉलोनी के निवासी ज़फर खान ने यह सब देखा तो उन्होंने इस बात का विरोध किया और महिलाओ की इज़्ज़त से खेलने से मना किया जिसपर कर्मचारी क्रोधित हो गए और ज़फर खान को पीटने लगे। उन्होंने ज़फर खान को इतना मारा कि वह वही शहीद हो गए। ज़फर खान को अस्पताल लेजाया गया जहा चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , म्युन्सिपल बोर्ड का कमिश्नर भी मौका ए वारदात पर कथित रूप से मौजूद था लेकिन उसने ज़फर खान को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। शहीद ज़फर खान के भाई नूर मोहम्मद की शिकायत पर धारा 302 के तहत ह्त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 4 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की थी। न्याय व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया है लेकिन इलाके में इस हत्या से तनाव पैदा हो चुका है।
स्थानीय लोगो के मुताबिक ज़फर खान ने कुछ दिनों पहले स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन को शौचालय निर्माण के लिए अर्ज़ी दी थी क्योकि वह खर्च उठाने में असमर्थ था। ज़फर खान ने सार्वजानिक शैचालय की मरम्मत की अर्ज़ी थी लगाईं थी जो अभी तक काम नहीं कर रहा।
विदित हो भारत की आधे से ज़्यादा आबादी आज भी खुले में शौच करती है।
यह भी देखिये
ग्रेनफेल टावर अग्निकांड : सेहरी के कारण जग रहे मुस्लिम समुदाय ने निभाई नायक की भूमिका , बचाई कई जिन्दगिया
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा में , साध्वी सरस्वती ने सरेआम उगला ज़हर,पढ़ाया हिंसा का पाठ
गौरक्षा और लव जिहाद से निपटने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने बांटे त्रिशूल
अमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी
. SPONSOR POSTभारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा में , साध्वी सरस्वती ने सरेआम उगला ज़हर,पढ़ाया हिंसा का पाठ
गौरक्षा और लव जिहाद से निपटने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने बांटे त्रिशूल
अमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी
No comments:
Post a Comment