• Breaking News

    Saturday, 3 June 2017

    MRI मशीन में चिपकी मंत्री के गार्ड की पिस्टल, 40 से 50 लाख का नुकसान.मरीज़ परेशान


    नेतागण होते तो जनता की आसानी के लिए है लेकिन कभी कभी नेताओ के वीआईपी कल्चर के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ जाती है।  ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश का है जहाँ भाजपा नेता के वी आई पी कल्चर के कारण लखनऊ में मरीजों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

     कल उत्तर प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराने गए थे।  डॉक्टरों ने जांच आगे बढ़ाते हुए उनको एम आर आई मशीन में स्कैनिंग के लिए भेजा।  उनके साथ कक्ष में  उनका सुरक्षा गार्ड भी अंदर चला गया।  एमआरआई मशीन की मैग्नेटिक फील्ड ने सुरक्षा गार्ड की पिस्टल अंदर खींच ली, जिसके बाद पिस्टल मशीन में चिपक गई.



    SPONSOR POST


    नियमानुसार तो उस कक्ष में कोई भी धातु नहीं ले जाई जा सकती लेकिन मंत्री जी का गार्ड मना करने के बाद भी लोड की हुई पिस्टल के साथ अंदर चला गया जिसके बाद एमआरआई मशीन की मैग्नेटिक फील्ड ने पिस्टल अंदर खींच ली और पिस्टल मशीन में चिपक गई. अब मशीन खराब हो गयी है और मरीज परेशान हैं. बताया जा रहा है कि मशीन को ठीक करने में करीब दस दिन लग जाएंगे और इसको ठीक करने में करीब 40 से 50 लाख रुपए का खर्च आएगा.

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पिस्टल लोडेड है जिसको हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक दीपक मालवीय ने कहा कि लखनऊ में इस तरह ही मशीन बहुत कम है. ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *