गोवा में बैठ कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की सभा चल रही है जिसमे देश के 150 हिन्दुत्वादी संगठन हिस्सा ले रहे है। इसी सभा के मंच से साध्वी सरस्वती ने राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ विवादास्पद बयान दिए है। साध्वी ने कहा कि यदि उनको तलवार उठानी पड़ी तो वह तलवार भी उठाएंगी और भारत पाकिस्तान का बटवारा धर्म के नाम पर हुआ था तो अब मुसलमानो को उनके अपने देश भेज देना चाहिए।
सभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी ने कि गोमांस खाने वालो को जनता के सामने लटका देना चाहिए। साध्वी की इस बयानबाज़ी की कांग्रेस ने निंदा करते हुए FIR की मांग की है।#SadhviSaraswasti said by hanging #beef consumers people will know about duty to protect 'gau mata'. https://t.co/5t19YSRmda— Firstpost (@firstpost) June 15, 2017
वीडियो
साध्वी सरस्वती मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित सनातन धर्म प्रचार सेवा समिति की अध्यक्षा है। गौ मांस को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने कहा
" मैं भारत सरकार से सिफारिश करती हूँ कि जो अपनी ही माता सामान गाय को खाना प्रतिष्ठा का प्रतीक मानते है उनको जनता के सामने फांसी पर लटका देना चाहिए तभी लोगो को अहसास होगा कि गौ माता का संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है "
SPONSOR POST
साध्वी ने हिन्दुओ को हथियार रखने की भी सलाह दी। हथियारों को रखने के लिए तर्क देते हुए वह बोली कि
" यदि हम हथियार नहीं रखेंगे तो भविष्य में मिट जायेंगे। आज भारत को चारो तरफ से ख़तरा है। कश्मीर को भारत से अलग करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है ताकि अमरनाथ यात्रा रोकी जा सके।"
उन्होंने आगे कहा कि भारत माता और गौ माता दोनों आज खतरे में है।
यह पूछने पर कि कुछ राजनैतिक पार्टिया हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वालो को प्रतिबंधित करने की मांग कर रही है के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई शक्ति इस देश में ऐसी नहीं जो हिन्दुओ को हिन्दू राष्ट्र बनाने से रोक दे
सवाल फिर वही है कि बार बार यह कहना कि देश खतरे में है और अब हिन्दुओ को हथियार उठाना चाहिए , क्या ऐसा कहना हमारी सेना और पुलिस प्रशासन का अपमान नहीं ? क्या ऐसे लोगो की नज़रो में हमारे इंटेलिजेंस की कोई महत्वता नहीं? क्या इंटेलिजेंस नहीं जानता कि खतरा किस्से और कहाँ है ?
यदि इसी तरह की सभा मुस्लिम, सिख , ईसाई या बौद्ध समुदाय ने की होती और भारत को इस्लामी स्टेट , ईसाई स्टेट या खालिस्थान बनाने पर विचार किया जाता तो क्या तब भी मिडिया इसी तरह खामोश बैठी रहती। सरकार क्या इसी तरह मूक दर्शक बनी रहती।
सोर्स सोर्स
यह भी देखिये
गौरक्षा और लव जिहाद से निपटने हेतु विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने बांटे त्रिशूल
अमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी
भारतीय सेना ने 9 कश्मीरी छात्रों को IIT-JEE में पास कराया , सफल छात्रों से स्वयं मिले आर्मी चीफ, किया प्रोत्साहित
1 रुपया चुराने के आरोप में मंदिर के पुजारी ने 9 वर्षीय बच्चे को बांध कर पीटा
SPONSOR POSTअमेरिका में आतंकी हमला : राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद समेत 5 जख्मी
भारतीय सेना ने 9 कश्मीरी छात्रों को IIT-JEE में पास कराया , सफल छात्रों से स्वयं मिले आर्मी चीफ, किया प्रोत्साहित
1 रुपया चुराने के आरोप में मंदिर के पुजारी ने 9 वर्षीय बच्चे को बांध कर पीटा
No comments:
Post a Comment