भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को जाली नोट छापने का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
नेता का नाम राकेश इज़्हाचेर्री है और इसको केरल के त्रिशूर स्थित आवास से डेढ़ लाख की प्रिंट मशीन और सियाही के साथ बृहस्पतिवार के दिन गिरफ्तार किया साथ ही इनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ रुपया भी मिला है।
SPONSORED POST
पुलिस के अनुसार राकेश और उसका भाई घर से ही जाली नोट छपाई इकाई चला रहे थे। वह 20 से 2000 तक के नोट छापते थे। स्थानीय मिडिया की रिपोर्ट अनुसार दोनों भाई इन नोटों को स्थानीय दुकानों और पेट्रोल पंप पर चलाते थे।
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनकी हरकतों पर नज़र रखे हुए थे। जबसे राकेश की गिरफ्तारी की खबर चली है सोशल मिडिया में एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमे वह दिख रहे है।
यह पोस्टर जनवरी महीने का है। काले धन के खिलाफ एक मार्च निकाला गया था जिसका नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्या शोभा सुरेंद्रन ने किया था और वह केरल में भाजपा की महासचिव है। इस पोस्टर में राकेश आपको चिन्हित दिख सकते है।
सोर्स , सोर्स
यह भी देखिये
एम्बुलेंस सेवा न मिलने से भाई ने जली हुई बहन को कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
पंजाब सरकार ने किया किसानो का क़र्ज़ माफ़ लेकिन मिडिया में नहीं मिला इसे बड़ा स्थान
मिसाल : मिलिए ताज होटल के शेफ से जिन्होंने नौकरी और विदेश , बेसहारा देशवासियो के लिए छोड़ दिया
फेसबुक मित्र ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली के 5-स्टार होटल बुलाया , फिर किया बलात्कार

No comments:
Post a Comment