• Breaking News

    Friday, 23 June 2017

    ईद की ख़रीददारी कर लौट रहे नाबालिगों को ट्रेन में चाकुओ से गोदा, 1 शहीद 3 घायल

    Men Returning From Delhi After Eid Shopping Attacked On Train Over Beef Rumors
    दिल्ली से बल्लभगढ़ जा रहे एक 16 साल के एक लड़के को लोकल ट्रेन में भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला।  मामला गुरुवार की रात का है।  मारे गए जुनैद के साथ उसके दो भाई तथा मित्र भी थे, वह भी चोटिल हुए हैं।

    असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हसन अली ने बीबीसी को बताया कि इस मामले में पीड़ित लड़कों की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।  पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है जिसे आज यानी शुक्रवार को दफना दिया गया .
    Image may contain: 5 people, people sitting
    जुनैद के पिता जलालुद्दीन के अनुसार कि उनके तीन बेटे- जुनैद, हाशिम, शाकिर अपने मित्रो के साथ दिल्ली से ईद की ख़रीददारी करके वापस आ रहे थे। सभी की आयु 18 वर्ष से कम थी। उन्होंने बताया कि तुगलकाबाद से चढ़े दैनिक यात्रियों ने इन लड़कों की टोपी को देख फ़ब्तियां कसीं और सीट से उठने को कहा।

    जलालुद्दीन ने बताया कि हत्यारे अपरिचित थे तथा पहले की कोई रंजिश भी नहीं थी।

    तुगलकाबाद के पास कुछ लोग ट्रेन में चढ़े थे और सीट पर जगह देने को लेकर बैठे हुए जुनैद के साथ झगड़ा करने लगे। झगड़ा करने वालो ने साम्प्रदायिक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। ईद की खरीदारी करके लौट रहे लड़को को बल्लभगढ़ उतरना था, क्योंकि इनका गांव खंडावली इस स्टेशन से नज़दीक पड़ता है.
    SPONSORED POST 

    Image may contain: one or more people
    पलवल के रहने वाले हाजी अल्ताफ़ जिन्होंने इस मामले में जुनैद के परिवार की तत्काल मदद की थी, के अऩुसार, आक्रामक भीड़ ने उन्हें उतरने नहीं दिया और यहां से 10 मिनट की दूरी पर अगले स्टेशन असावटी के बीच लड़कों से बुरी तरह मारपीट की और चाकुओं से हमला किया गया, जिसमें जुनैद और उसके दो साथी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए.

    बकौल अल्ताफ जुनैद के साथियों ने पुलिस, एंबुलेंस को फ़ोन किया, जंज़ीर खींची. लेकिन कहीं से कोई सहायता नहीं मिली।  जब ट्रेन असावटी पहुंची तो हमला करने वाले पहले ही उतर कर भाग गए. वहां जुनैद को स्टेशन पर उतारा गया, जहां थोड़ी ही देर बाद वह शहीद हो गया।

    Image may contain: 1 person, shoes
    अल्ताफ़ के अनुसार लड़कों को इतनी बुरी तरह मारा गया था कि पूरे कोच में खून ही खून दिखाई दे रहा था. जब उसे प्लेटफ़ार्म पर उतारा गया तो खून से उसके सारे कपड़े लथपथ थे।  हमले में बचे शाकिर को दिल्ली के सफ़्दरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है रेलवे के अधिकारी भी बल्लभगढ़ पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं.

    सोर्स 

    यह भी देखिये
    मऊ में 70 वर्षीय मौलवी की गोली मारकर हत्या , मस्जिद में फेंका मांस 
    कालेधन के खिलाफ कम्पैन चलाने वाला भाजपा नेता जाली नोट छापने के अपराध में गिरफ्तार 
    एम्बुलेंस सेवा न मिलने से भाई ने जली हुई बहन को कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
    पंजाब सरकार ने किया किसानो का क़र्ज़ माफ़ लेकिन मिडिया में नहीं मिला इसे बड़ा स्थान 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *