• Breaking News

    Saturday, 24 June 2017

    बल्लभगढ़ जुनैद हत्याकांड :गिरफ्तार आरोपी ने माना पी रखी थी शराब, पर चाक़ू नहीं मारा


    बल्लभगढ़-ट्रेन हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस ने नाबालिग जुनैद के हत्यारो में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार हुए आरोपी का कहना है कि वह जुनैद और तीन अन्य "गौ-भक्षकों" पर हुए  हमले के हमलावरों की भीड़ में शामिल था लेकिन उसने चाक़ू नहीं मारा। आरोपी  शिनाख्त रमेश के रूप में हुई है।
    Lynching
    SPONSORED POST 

    आपको बता दे कि शहीद हुए जुनैद अपने भाई और मित्रो के साथ अपने हरयाणा के बल्लभगढ़ स्थित ग्राम से सदर बाजार, दिल्ली ईद की खरीददारी करने गए थे।  वापस लौटते समय उनके साथ ट्रेन में भीड़ द्वारा हमला किया गया जिसमे जुनैद  की मृत्यु हो गयी।




    रमेश ने बताया :" जिस व्यक्ति ने चाक़ू मारा वह कोई और था , हाँ मैंने शराब पी हुई थी पर हमला या बीफ की टिपण्णी मैंने नहीं की थी " 

    पुलिस का कहना है कि बाकी हत्यारो की भी तलाश जारी है। हालांकि इनकी लड़ाई सीट को लेकर हुई थी।  हमले में बचे हाशिम ने बताया कि हमलावरों ने धार्मिक और खाद्य व्यवहार को लेकर टिपण्णी शुरू कर दी जिससे झगड़ा बढ़ गया।
    यह चारो नाबालिग है और हरयाणा के बल्लभगढ़ से सम्बन्ध रखते है पुलिस का कहना है कि हमला दिल्ली  ओखला और हरयाणा के असतोई स्टेशन के बीच हुआ।

    यह भी देखिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *