तकरीबन 50 कथित गौरक्षक गुंडों ने तमिलनाडु के सरकारी अधिकारियों पर उस वक़्त हमला बोल दिया जब तमिलनाडु के एनिमल हसबैंड्री डिपार्टमेंट के अधिकारी जैसलमेर से 50 गाये खरीद कर ले जा रहे थे। सरकारी अधिकारियों को आतंकित करने कि यह वारदात राष्ट्रीय महामार्ग 15 पर हुई।
गुंडों ने राजस्थान के बाड़मेर में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के 5 ट्रक्स, जिनपर 50 गाये लदी थी, को रोक कर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद 4 पत्थरबाज़ो को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही 7 पुलिसवालों के खिलाफ मामले को गंभीरता से न लेने तथा घटनास्थल पर देर से पहुंचने के कारण एक्शन लिया गया है। दोषी बनाये पुलिसवालों में इंस्पेक्टर भी मौजूद है।
SPONSOR POST
तमिलनाडु के एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट ने जैसलमेर से 50 गाये खरीदी थी जिनकी NOC और सभी सम्बंधित दस्तावेज उनके पास थे और गायो को तमिलनाडु लेजाया जा रहा था।Mob of alleged cow vigilantes assaulted men & vandalized their trucks, which were carrying cows in Rajasthan's Barmer pic.twitter.com/QqEAIsmCBO— ANI (@ANI_news) June 12, 2017

बाड़मेर के एस पी गगनदीप सिंगला ने बताया :
" अभियुक्तों ने अधिकारियों को पीटने की कोशिश की। वह ट्रक को भी आग लगा देना चाहते थे लेकिन सही समय पर पुलिस ने आकर रोक लिया। पुलिस ड्राइवर , क्लीनर्स और अधिकारियों को बचाकर सुरक्षित पुलिस स्टेशन ले आई। अभियुक्तों ने एक ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और गायो को निश्चित समय के लिए गौशाला भेज दिया गया है। "
लगभग 50 लोगो के खिलाफ सरकारी नौकरो को चोटिल करने के अलावा कई धाराएं लगाई गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम चैनाराम, कमलेश, विक्रम और जसवंत है।
सोर्स
यह भी देखिये
हम मोर के मिलन की बहस में व्यस्त है उधर चीन ने दुनिया के सबसे जटिल ओवरपास बना डाला
खुशखबरी : गुरुग्राम गैंगरेप के 3 दरिंदो में से 2 पकडे गए , रेप के दौरान मारा था 9 माह की बच्ची को
स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी
दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़
SPONSOR POST
खुशखबरी : गुरुग्राम गैंगरेप के 3 दरिंदो में से 2 पकडे गए , रेप के दौरान मारा था 9 माह की बच्ची को
स्मार्टफोन चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 11 वर्षीय बच्चे की 4 उंगलिया काटी
दोगली पॉलिसी : मेघालय में भाजपा नहीं लाएगी बीफ बैन, ट्विटर पर लोगो ने लगाईं झाड़
SPONSOR POST
No comments:
Post a Comment