• Breaking News

    Thursday, 29 June 2017

    चीन की हिमाकत , सिक्किम के क्षेत्र को बताया अपना

    पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में सबसे आगे के मोर्चे पर है : चीन
    एक तरफ चीन द्वारा भारत की सीमा में घुसपैठ के मामले सामने आ रहे हैं तो वही अब चीन ने बड़ी बेशर्मी से दूसरी तरफ सिक्किम सीमा में अपने सड़क निर्माण को ना केवल जायज ठहराया है बल्कि अपना हिस्सा बताया है।  चीन के अनुसार , 1890 में हुई चीन-ब्रिटेन संधि के अनुसार यह इलाका चीन का है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू कांग ने एक बयान में कहा गया कि सिक्किम का प्राचीन नाम झी था और वह इस संधि के मुताबिक चीन की सीमा की ओर स्थित है।  चीन सिक्किम खंड को अपना क्षेत्र मानता है.
    China Says Road Construction In Sikkim Sector 'Undoubtedly' On Its Side
    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार से संबंधित दस्तावेजों और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक में भारत पुष्टि कर चुका है कि दोनों पक्षों ने 1890 में चीन-ब्रिटेन संधि पर हस्ताक्षर किया था और चीन-भारत की सिक्किम सीमा को लेकर सहमति बनाई जाएगी.
    Image result for sikkim
    चीन के अनुसार, इन संधियों और दस्तावेजों का पालन अंतरराष्ट्रीय बाध्यता है और भारतीय पक्ष इससे बच नहीं सकता. चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार रात जारी एक बयान में कहा गया, ''भारतीय सीमा सुरक्षाकर्मी भारत-चीन सीमा के सिक्किम क्षेत्र की सीमा को पार कर चीनी क्षेत्र में घुस आए और उन्होंने दोंगलांग क्षेत्र में चीनी सेना की सामान्य गतिविधियों को बाधित किया, जिसके बाद चीन ने रक्षात्मक कदम उठाए.”

    सोर्स 
    यह भी देखिये
    गुलबर्ग नरसंहार में मामले में दोषी करार विहिप नेता अतुल वैद्य को जमानत मिली 
    झारखण्ड में गौ रक्षको ने एक मुस्लिम बुज़ुर्ग को बुरी तरह पीटा, 50 पुलिसवाले भी घायल, घर को आग लगाईं 
    रियाध, मक्का और जेद्दाह के अलावा यह 13 स्थल भी घूमने के लायक है जिन्हें आप शायद नहीं जानते 
     #NotInMyNameआंदोलन की दुनियाभर से यह है 17 दमदार तस्वीरें 

    स्पांसर पोस्ट 



    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *