अमेरिका का यह सबसे पुराना शॉपिंग मॉल था। इसको 1828 में बनाया गया था। समय के साथ और ज़्यादा शॉपिंग मॉल बनने लगे तो यह वीरान हो गया इसकी दुकाने खाली हो गयी। लेकिन अब यह फिर से सुर्खियों में आगया है और उसकी वजह है इस शॉपिंग मॉल में किया गया अद्भुत बदलाव। इस शॉपिंग मॉल को 48 छोटे छोटे मध्यम तथा निम्न वर्ग के अपार्टमेंट में बदल दिया। इस बदलाव में कुल 70 लाख डॉलर का खर्च आया। इसको नार्थईस्ट कोलेब्रेटिव आर्किटेक्ट ने बदला है।
इसका किराया 550 डॉलर से शुरू होता है और 225 से 800 स्क्वायर फ़ीट के घर इसमें मौजूद है। हर अपार्टमेंट में रसोई, बाथरूम, बेड, बैठक और स्टोर रूम है। इस मॉल में कुछ दुकाने भी छोड़ दी गयी है जो यहाँ रहने वाले लोगो के लिए है
यह अमेरिका का पुराना शॉपिंग मॉल था जो बंद हो चुका था
इसको बिना तोड़े डिजाईन किया गया है इसमें 70 लाख डॉलर का खर्च आया है।
किसी आम घर की तरह इसमें सभी सुख सुविधा है।
यह सब घर पहले इस शॉपिंग मॉल की छोटी बड़ी दुकाने हुआ करती थी।
इसमें 3 तरह के घर जगह के हिसाब से बनाये गए है
बाथरूम और शावर भी ऐसे लगाए है की जगह कम घेरे
बेड इसमें फिक्स्ड है
यह घर 550 डॉलर किराया से शुरू है
निचले तल पर कुछ दुकाने छोड़ी गयी है।
कभी यह ऐसा हुआ करता था
कैसा लगा आपको यह कांसेप्ट ? बिना तोड़े पुराने भवन को नए ज़माने के हिसाब से ढाल लिया जाए तो पैसे और समय की कितनी बचत होगी।
यह भी देखिये
बाहर से दिखती है यह आम मस्जिद लेकिन इसका इंटीरियर आपको भौचक्का कर देगा
एफिल टावर में एक छोटा सा अपार्टमेंट है जिसे अब आम नागरिको हेतु खोला गया है
जीवन्त लगने वाली इन मूर्तियों को देख कर आपके होश उड़ जायेंगे
फोर्ड द्वारा बनाई गयी इस पालकी पर लेटते ही आपका बच्चा पलक झपकते ही सो जाएगा

No comments:
Post a Comment