यदि आप नए नए बने अभिभावकों से पूछेंगे कि सबसे कठिन कार्य क्या है तो वह सीधा और स्पष्ट एक ही उत्तर देंगे कि नवजात शिशुओं को सुलाना। बच्चो को सुलाने के लिए अभिभावकों को बहुत सारे पापड़ बेलने पड़ते है लेकिन आपने गौर किया होगा कि बालक घर में सुलाने से नहीं सोता लेकिन गाडी में घुसते में फ़ौरन सो जाता है। बस इसी कांसेप्ट को मशहूर गाडी निर्माता कम्पनी फोर्ड ने अपनाया और बना डाली ऐसी पालकी जिसमे लेटते ही आपका बालक सो जायेगा।
कम्पनी की स्पेनिश शाखा ने मैक्स मोटर ड्रीम के नाम से बच्चे की पालकी बनाई है। यह पालकी बच्चे को घर ही में गाडी की पिछली सीट का अनुभव प्रदान करती है। इसकी LED बत्तियाँ बच्चे को यह आभास कराती है कि वह स्ट्रीट लाइट्स से गुज़र रहा है। पालकी में लगे स्पीकर से गाडी के इंजन की आवाज़ आती है और चल रही गाडी ही के अनुसार पालकी भी कम्पन्न पैदा करती है। इतना ही नहीं , यह पालकी एक मोबाइल एप्प के साथ आती है जो बालक को ऐसे रुट और उतार चढ़ाव का अनुभव कराता है जिसपर उसे जल्दी नींद आती है
अभी के लिए कम्पनी ने बस एक पालकी बनाई है जिसे टेस्ट किया जा रहा है यदि यह सफल हुई तब बड़े पैमाने पर कम्पनी इसे बनाएगी।
फोर्ड द्वारा बनाई पालकी का वीडियो आप यहाँ देख सकते है।
यह भी देखिये
लाइव खबर के दौरान न्यूज़ रीडर ने जाना उनके पति के साथ हुआ हादसा, संयम रखा और दी अपने पति की मौत का समाचार
अब बाबा जैसे नहीं दिखते स्वामी ओमजी , दाढ़ी मूँछ और सर के बाल कटवा हो गए नाकाबिले पहचान
वाइब्रेंट गुजरात का LAW AND ORDER , बीच सड़क गुंडों ने युवक को बुरी तरह पीटा
क्या RBI 200 रुपए मूल्य के नए नोट जारी करने वाला है ?
No comments:
Post a Comment