• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    मोदी जी और योगी जी समेत सभी गौ रक्षको से इस एक्टर ने कहा : "दम है तो हारले डेविडसन को बंद कीजिये "



    फिल्म अभिनेता एवं निर्माता , रेडियो जॉकी और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज़ खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गौ रक्षा मुद्दे पर आड़े हाथो लेते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि अब तक हारले डेविडसन बंद नहीं हुई।

    फेसबुक द्वारा लाइव आते हुए एजाज़ खान ने सभी नेताओ के सामने यह चुनौती रख दी कि वह हारले डेविडसन को गाय के चमड़े से बनी बेल्ट को बेचने से रोक कर दिखाए। एजाज़ अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर में है जहाँ से उन्होंने यह सन्देश दिया।  इस वीडियो को अब तक 16 लाख लोगो ने देखा है।




    एजाज़ खान ने  मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि जहाँ  गाय के चमड़े बनी बेल्ट खरीदी है उस विक्रय केंद्र को बंद करवाए।  एजाज़ ने वीडियो में बेल्ट को भी दिखाया और यह भी बताया कि गाय  उत्पाद खरीदना कितना आसान है। एजाज़ ने सड़क पर आवारा घूम रही गायो की दयनीय स्थिति में सुधार करने भी आग्रह किया।



    एजाज़ खान ने कहा :

    "एक तरफ गौ रक्षक देश के ही नागरिको को मार रहे है और दूसरी तरफ हारले डेविडसन से मैंने यह बेल्ट खरीदी है। यह गाय के चमड़े की बेल्ट है और पूरी दुनिया में बिक रही है। मैं आप सबसे विनती करता हूँ कि हारले को बंद करे।  मैंने यह भी पाया है कि जो गाये सडको पर आवारा घूम रही है उसे बचाया जाए मैंने सच बोलने से शर्माऊँगा नहीं देश के हिन्दू मुस्लिम को विभाजित मत कीजिये "  

    एजाज़ खान के इस बयान पर आपका क्या कहना है हमे अवश्य बताये
    सोर्स 


    Partner  Advertisment

    Buy ISLAMIC TEES direct from manufacturer on discounted price

    INR : 399 ( free shipping)

    VARIOUS COLOUR OPTION

    SIZE : S,M,L,XL,XXL
    CLICK HERE :- https://mydreamstore.in/storefront/@Maujfab



    यह भी देखिये
    यह कम्पनी मिस्वाक को क्रांतिकारी प्रोडक्ट बता कर लगभग 300 रुपए का बेच रही है। सोशल मीडिया पर लोगो ने उड़ाई खिल्ली 
    कभी ना हार मानने वाले इन खिलाडियों की यह तस्वीरे हमे बहुत कुछ सिखाती है  

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *