Narendra Modi जी
प्रधान मंत्री, भारत
महोदय
सविनय निवेदन यह है कि मैं भारत का नागरिक और मुस्लिम हूँ । इस पत्र को आप प्रत्येक भारतीय की ओर से समझ सकते है क्योकि हमारे पास इस बात का प्रचंड बहुमत है जो बात आपसे आज कहने जा रहा हूँ
महोदय का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि बचपन से आज तक प्रतिदिन कही न कही भारत के कुछ भाइयो की ओर से यह सुनता आया हूँ कि हम लोग हज सब्सिडी डकार जाते है। हमे हज सब्सिडी के नाम पर सरकार संतुष्ट करती है। आप जिस पार्टी के कार्यकर्त्ता है उस पार्टी के बड़े बड़े मुद्दों में एक मुद्दा यह भी था कि भारत की माँ बेटे की सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण हेतु हज सब्सिडी देती है। यह सब सुन कर हमें भी लगता है कि हमारे अन्य भाइयो के साथ अन्याय हुआ है और अब जब आपकी सरकार आगयी है तो आपसे हमारी आशा , विश्वास में बदल जायेगी, इसकी आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है।

पत्र ज़्यादा लंबा न हो महोदय इसलिए इसी परिच्छेद में वार्ता संपन्न करना चाहूंगा। आप हमसे यानी समस्त मुसलमानो से हज सब्सिडी लेने का कष्ट करे और हमारे इन हिन्दू भाइयो के काम को मानवीय बनाने में लगा दे। हमसे हज सब्सिडी लेकर आप मानव स्कावेन्जिंग को होंगकोंग जैसा बना दे। आप हमारे हिन्दू भाइयो के उत्थान के लिए भारत में OSHA Safety Manuals, OSHA एवं NEBOSH के मानकों को उतार देने का कष्ट करे। स्पष्ट हो कि हर सफाई कर्मी को 2 वर्ष का प्रशिक्षण और 15 अनुज्ञापत्र मिले जिससे हमारे इन हिन्दू भाइयो के परिवार वालो की भी सुरक्षा बनी रहे और प्रतिवर्ष 1200 हिन्दू भाई मरने से बच जाए। अंतिम बात मैं यह कहना चाहूंगा कि यदि इस मानवीय कार्य हेतु पूँजी की कमी हो जाए तो हज जाने वाले प्रतिं व्यक्ति से कुछ प्रतिशत स्वेच्छा दान का विकल्प भी बनाये ताकि हम अपने हिन्दू भाइयो हेतु यह मानवीय कार्य कर सके।
मोदी जी अल्लाह नाम जपने वालो को फ्लाइट में आरामदायक सीट मिलती है तो राम नाम जपने वालो को भी सुरक्षित कार्यस्थल मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए?
इसका उत्तर आप पर छोड़ता हूँ। जिनकी मैं वार्ता कर रहा था ऐसे भाइयो कि तस्वीर संलग्न कर दी गयी है।
आपके राज में शांति से जी रहा आपकी प्रजा का मामूली नागरिक
धन्यवाद
यह भी देखिये
जानिये यूट्यूबर ध्रुव राठी से कि क्या थी पिछले महीने की टॉप 5 झूठी खबरे
दंगा नहीं, यह था सुनियोजित आतंकी हमला , लड़ाई करने वाले दोनों छात्र नहीं थे वाडावाली गाँव के
कोटा या कर्णाटक ? जानिये क्या है सच्चाई व्हाट्सएप्प पर फैलाई जा रही है हत्या की इस विडियो की
यह गाड़ी मालिक आत्महत्या करने से पहले आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहता है

No comments:
Post a Comment