• Breaking News

    Tuesday, 11 April 2017

    यह है एक भारतीय शहर जहाँ 50 देशो के लोग बिना धर्म, पैसे और राजनीती के आपस में शांति से रहते है


    इस शहर में न कोई धर्म है न धन न ही राजनीती।  हर कोई यहाँ शांति से रहता है बिना किसी लड़ाई झगड़े और दुसरे ऐसे मुद्दों के जिससे आज पूरी दुनिया त्रस्त है


    इस शहर का नाम ऑरोविले है और यह पुडुचेरी के नज़दीक विलुप्पुरम में स्थित है।  इस तरह का शहर कही नहीं है जहाँ न तो कोई आधिकारिक धर्म है न ही पैसा और न ही राजनीती।


    इसकी स्थापना 28 फरवरी 1968 में मीरा अल्फस्सा द्वारा की गयी थी। यह श्री औरोबिन्दो सोसाइटी का प्रोजेक्ट था। मीरा अल्फस्सा श्री औरोबिन्दो की आध्यात्मिक साथी थी। श्री औरोबिन्दो एक चर्चित धर्मगुरु थे।

    इस शहर को रंग, जाती, धर्म, अमीरी गरीबी और लैंगिक भेदभावों से ऊपर उठ कर बनाया गया था। इसका मुख्या उद्देश्य सभी इंसानो के बीच शांति और सौहार्द कायम करना था


    इस शहर में 50 से ज़्यादा देशो के लोग रहते है। सभी विभिन्न जाति, रंग, नागरिकता, पृष्ठभूमि और सभ्यताओ से आते है। औरोविल्ले किसी एक धर्म या जात या रंग को नहीं बल्कि मानवता को प्रतिनिधित्व करता है। इसमें फ़िलहाल 2400 लोग रहते है।


    यहाँ धर्म नहीं पाया जाता लेकिन इसके बीच में एक मातृमंदिर बनवाया गया है जहाँ कोई भी आध्यात्मिकता से, योग से या मन की शांति के लिए अलग अलग क्रियाओ हेतु आ सकता है

    इस शहर के लोग आपस में पैसे से लेन देन नहीं करते लेकिन सबके पास औरो कार्ड है। जहाँ तक हो सके यहाँ के नागरिक खुद ही हर चीज़ का निर्माण करते है। यहाँ वर्कशॉप, खेती, हस्तकला इत्यादि चलता रहता है। यह लोग आपस में पैसे का लेन देन नहीं करते लेकिन इस शहर का प्रशासन यहाँ बने सामान को बेचकर पैसे कमाता है।

    मीरा कहती है यहाँ पैसे से ज़्यादा प्राथमिकता मानव मूल्यों को दी जाती है। औरोविल्ले का अपना प्लानिंग ब्यूरो , इंडस्ट्रीज़, फार्म हाउस, रिसर्च सेंटर और ऑडिटोरियम है। सभी शहरी आपस में अपने ख़ास ईमेल नेटवर्क "औरो नेट" से जुड़े है

    प्रकृति से प्यार करने वाले अवश्य इसकी तरफ कूच करेंगे

    यह भी देखिये
    इस आदमी ने अकेलेपन और बीवी की याद में बनाया कन्टेनर को सुन्दर घर
    यह है बेहरिक एरकिन जिन्होंने बचाया था हज़ारो यहूदियों को हिटलर के कहर से
    MBBS के छात्र ने व्हाट्सप्प ग्रुप की मदद से ट्रेन में कराई डिलीवरी , बचाई दो ज़िन्दगियाँ 
    नवाबी शौक : जानिये कहाँ लोग चुका रहे है 1600 रुपए, इस 18 कैरट सोने के बने संडास पर शौच करने के 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *