• Breaking News

    Sunday, 9 April 2017

    लाइव खबर के दौरान न्यूज़ रीडर ने जाना उनके पति के साथ हुआ हादसा, संयम रखा और दी अपने पति की मौत का समाचार

    Chhattisgarh TV anchor
    अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता हर किसी में नहीं पाई जाती। ऐसा करना वाक़ई में एक बड़ी बात है क्या हो यदि आप एक न्यूज़ रीडर है और आपको अपने ही परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु की खबर देनी हो। निसंदेह आप शोकाकुल हो उठेंगे। ऐसी ही परिस्तिथी से गुज़री छत्तीसगढ़ की न्यूज़ रीडर।


    छत्तीसगढ़ राज्य के निजी न्यूज़ चैनल IBC-24 की न्यूज़ रिपोर्टर सुप्रीत कौर ने अपने कार्य के प्रति अखंड प्रतिबद्धता का दर्शन किया जब उनको एक सड़क हादसे में मारे गए लोगो की खबर सुनानी थी और दुर्भाग्य से वह उनके ही पति थे।

    कौर ने संयम बांधे रखा जब वो शनिवार सुबह टीवी पर लाइव थी। कौर ने अन्य चैनल के संवाददाता से फोन द्वारा जानकारी ली कि कैसे एक रीनॉल्ट डस्टर गाडी के साथ रायपुर महासमुंद ज़िले में हादसा हुआ।  हादसे में 3 लोग मारे गए जिनमे से एक उनके पति थे। इस दम्पति ने मात्र एक साल पहले ही शादी की थी


    खबर और फोन कॉल के दौरान ही कौर न अंदाज़ा लगाया कि यह हादसा उनके ही पति के साथ घटा है और उनके पति अब नहीं रहे फिर भी उन्होंने संयम बनाए रखा और खबर पढ़ती गई। 

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत कई लोगो ने इस दुःख की घडी में उनका साथ देने तथा कार्य के प्रति उनके उपार्पण की तारीफ की

    यह भी देखिये
    लाइव खबर के दौरान न्यूज़ रीडर ने जाना उनके पति के साथ हुआ हादसा, संयम रखा और दी अपने पति की मौत का समाचार 
    वाइब्रेंट गुजरात का LAW AND ORDER , बीच सड़क गुंडों ने युवक को बुरी तरह पीटा 
    क्या RBI 200 रुपए मूल्य के नए नोट जारी करने वाला है ?
    25 फोटो में देखिये इस भारतीय फोटोग्राफर की अन्तराष्ट्रीय स्तर की फोटो कलाकारी 

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *