• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    गंगा नदी व CM योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के मामले में ज़ाकिर अली त्यागी गिरफ़्तार


    जाकिर अली त्यागी नाम का यह लड़का गिरफ्तार किया जा चुका है। वजह जानने पर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने जाकिर पर 66A और धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट 66A को रद्द कर चुका है और मात्र एक शहीद पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि तथा सम्मान देने की नीयत से उनकी तस्वीर प्रोफाइल पिक पर लगाना ज़ाकिर को भारी पड़ गया और   धारा 420 का केस बनाया गया ।

    सोशल मीडिया पर टिपण्णी को लेकर मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस ने ज़ाकिर अली नाम के एक शख्स को कल रात गिरफ्तार किया है।

    हालाँकि अब नेताओं पर टिपण्णी या आलोचना करना जुर्म तो माना जाने ही लगा है जिसके आरोप में आए दिन पुलिस तमाम लोगों की धरपकड़ करती रहती है। लेकिन जाकिर अली त्यागी का मामला थोड़ा अलग है।

    आरोपी के करीबी नवेद चौधरी ने बताया, ‘ज़ाकिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेन्ट किया था कि अगर गंगा नदी ‘जीवित मानव’ हैं तो क्या उनमे किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में गंगा पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा?’

    दरअसल ज़ाकिर का इशारा हाल ही में आए उत्तराखंड हाई कोर्ट एक फैसले की ओर था जिसमे देश की दो पवित्र नदियों गंगा ओैर यमुना को ‘जीवित’ का दर्जा देने का आदेश दिया गया।

    वहीँ रिश्ते में ज़ाकिर के चचरे भाई और पत्रकार वसीम अकरम त्यागी ने बताया कि पुलिस ने पिछले करीब तीन महीनों से जाकिर की फेसबुक वॉल पर नज़र रखी हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने एक पूरी फाइल तैयार की है जिसमे जाकिर द्वारा सीएम योगी पर की गई करीब 20 पोस्ट को भी संज्ञान लिया गया है।

    वसीम ने बताया कि इसके अलावा ज़ाकिर ने अपनी फेसबुक डीपी गए साल दादरी में बदमाशों पर दबिश डालने के दौरान शहीद हुए दरोगा अख्तर अली की फ़ोटो लगा रखी है। इसलिए पुलिस ने इस पर एतराज़ जताते हुए ज़ाकिर पर 420 का भी मुकदमा दर्ज किया है।

    इस मामले में सियासत ने मुज़फ्फरनगर कोतवाल से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

    सवाल यह है कि क्या फेसबुक पर अपने चहेते इंसान की तस्वीर लगा कर श्रधांजलि या सम्मान देना धोखा देने के बराबर है?

    यह भी देखिये
    कैसे भारत माता की जय के शोर में सरकार दबा रही है आपकी मूलभूत समस्याएं ? पढ़िए हिमांशु कुमार जी का लेख
    सावधान : गरीब जैसा दिखने पर आप गिरफ्तार हो सकते है और यह कोई अप्रैल फूल प्रैंक नहीं है
    गौशाला में दवाइयों के लिए काटी जा रही थी गाय, इलाके में हड़कंप, चिकित्सक गिरफ्तार
    मोदी जी , आप हज सब्सिडी लेलीजिये और हमारे हिन्दू भाइयो के उत्थान पर व्यय कर दीजिये

    No comments:

    Post a Comment

    '; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

    Contact Maujbox Admin & Owner

    Name

    Email *

    Message *