आजकल हिंसा बहुत आम हो गयी है , बिना किसी बात के या किसी बात के भी लोग हिंसक होते जा रहे है। कोई भी भीड़ कही से भी आती है किसी को भी पीट पीट कर चली जाती है जैसे महीनों पहले दादरी में अख़लाक़ नामक व्यक्ति को मार डाला था, राजस्थान और गुजरात में भी ऐसे हमले हो चुके है। गुजरात के पाटन में तो 100 परिवारो वाले पूरे गाँव को जला दिया था। राजस्थान में संजय लीला भंसाली को और अभी कुछ दिन पहले इंदौर के गोकुल दास हॉस्पिटल को तोड़ दिया गया था। अब एक बार फिर भीड़ के उग्र रूप ने एक फिल्मस्टार को इतना चोटिल किया कि उनकी एक आँख हमेशा के लिए खराब होने की आशंका है।
जीतू वर्मा नामक फिल्मस्टार कई फिल्मो में कार्य कर चुके है हाल ही में चित्तौड़गढ़ में उनपर जानलेवा हमला किया गया जिसमे उनकी एक आँख के खराब होने कि आशंका है। जीतू सोल्जर और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मो में कार्य कर चुके है। फिल्मो के अलावा जीतू कई घोड़ो के मालिक है और फिल्म अदाकारो को घुड़सवारी की ट्रेनिंग देते है।
रिपोर्ट्स के अनुसार वह माउंट अबु जा रहे थे। जब उनकी गाडी चित्तौरगढ़ के जंगली इलाके तक पहुची, तब कुछ अज्ञात लोगो ने पत्थरबाज़ी कर डाली।
उनके भाई मनोहर वर्मा ने बताया :
" वह दिन का समय था, पत्थर बाज़ी शुरू हुई। जीतू अगली सीट पर थे , ड्राइवर ने गाडी की स्पीड बढ़ाई लेकिन पत्थर बाज़ी जारी रही। गाडी की विंडस्क्रीन टूट गयी और एक पत्थर सीधा उनकी दायीं आँख में आ लगा जिससे रक्त बहने लगा "
गाडी चालाक अतिशीघ्र गाडी को टोल नाका ले गया जहां पुलिस उस इलाके में हुई पहले से ऐसे ही पत्थर बाज़ी के दो मुकदमो की तफ्तीश कर रही थी। बिना कोई देर किये जीतू को उदयपुर एयरपोर्ट से मुम्बई ले जाया गया।
तफ्तीश में पुलिस को गाडी में पत्थर मिले लेकिन दुर्भाग्यवश कोई सुराग नहीं मिला कि आखिर इसके पीछे कौन लोग थे।
जीतू के करीबी मित्र सुनील शेट्टी ने वडाला के अस्पताल में जीतू को अतिशीघ्र भर्ती कराया जहाँ डॉ एस नटराजन ने उनका उपचार किया। उन्होंने कहा :
"उनकी दाई आँख की भोंह वाली हड्डी टूट गयी है जिसपर 10 टाँके लगाए गए। इतना ही नहीं उनकी आँख का रेटिना भी खराब हो गया जिसकी वजह से शायद वो कभी देख न सके। "
हम जीतू वर्मा के इस दुःख में उनके साथ है और प्रार्थना करते है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाए। हम राजस्थान सरकार से अपील करते है कि इस तरह की घटनाओ को रोकने के लिए कठोर प्रयास करे और मुजरिमो को दण्डित करे।
सोर्स
यह भी देखिये
गंगा नदी व CM योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी के मामले में ज़ाकिर अली त्यागी गिरफ़्तार
कैसे भारत माता की जय के शोर में सरकार दबा रही है आपकी मूलभूत समस्याएं ? पढ़िए हिमांशु कुमार जी का लेख
सावधान : गरीब जैसा दिखने पर आप गिरफ्तार हो सकते है और यह कोई अप्रैल फूल प्रैंक नहीं है
गौशाला में दवाइयों के लिए काटी जा रही थी गाय, इलाके में हड़कंप, चिकित्सक गिरफ्तार

No comments:
Post a Comment