गाय के नाम पर बढ़ते जुर्मों में एक और जुर्म शामिल हुआ है। जिसमे बिहार के एक वैन ड्राइवर को कथित रूप से अपनी एक आँख से हाथ धोना पड़ा। बताया जा रहा है कि बिहार के सहरसा में अचानक वैन का हॉर्न बजाने से एक गाय डर गयी जिससे क्रोधित हुए गाय मालिक ने वैन चालक की पिटाई कर दी।
हादसा बृहस्पतिवार शाम,पटना से 250 किलोमीटर दूर मैना गांव का है
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय ड्राइवर गणेश मंडल बोचाहि गांव से वापस अपने घर जा रहा था। राष्ट्रीय महामार्ग 107 पर उसने देखा कि एक गाय टहल रही है। गणेश ने हॉर्न बजाया जिससे गाय डर कर भाग गई। इससे गाय का मालिक गुस्से में आगया और वैन ड्राइवर गणेश मंडल की डंडे से पिटाई शुरू करदी। गाय मालिक की पहचान राम दुलार यादव के रूप में की गई है।
डंडे से पिटाई होने पर मंडल मूर्छित हो गए और उनको नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। होश आने पर मंडल ने बताया कि वह बायीं आंख से कुछ नही देख पा रहा है
जिसके बाद उसे सहरसा के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल के सर्जन ने बताया कि मरीज़ की बायीं आंख से खून बह रहा था और हो सकता है उसकी दृष्टि हमेशा के लिए चली जाए।
वही राम दुलार यादव ने इस आरोप को गलत बताया है हालांकि राम दुलार यादव पर सोनबसरा राज पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है।
सोर्स
Partner post
यह भी देखिये
देखिये कैसे नोटेबंदी ने इस अफ़ग़ान परिवार को सड़क पर रहने पर मजबूर कर दिया [SHOCKING] ज़ी न्यूज़ के फेसबुक पेज के फॉलोवर्स ज़हीर खान और सागरिका घटगे की शादी को लव जिहाद बता रहे है
10 मिनट में जानिये आखिर दिल्ली वालो का कैसे और कितना बड़ा नुक्सान किया आर्ट ऑफ़ लिविंग ने
इंदौर में "करतार कीर्तन साहिब" नामक गुरुद्वारा को ध्वस्त किया गया

No comments:
Post a Comment