
ज़ी न्यूज़ द्वारा भाजपा के हर एजेंडे को बढ़ावा देने का नतीजा यह है कि जहाँ एक तरफ भारत के दो नागरिक अपनी सहमति से विवाह के पावन बंधन में बंध रहे है वही ज़ी न्यूज़ के फेसबुक पेज के फॉलोवर्स की मानसिकता इतनी बीमार और सड़ी हुई हो चुकी है कि वह भारत की शान और भारतीय क्रिकेट खिलाडी ज़हीर खान को " लव जिहादी " की उपाधि दे रहे है।
ज़ी न्यूज़ के फेसबुक पेज फॉलोवर्स ज़हीर खान और सागरिका घटगे की शादी को लव जिहाद बता रहे है। बता दें कि लव जिहाद एक प्रोपेगंडा है जिसे बीजेपी/ आरएसएस/ विहिप और बजरंग दल ने चला रखा है जिसमे वह हर उस अंतरधर्म विवाह को लव जिहाद कहते है जिसमे युवक मुस्लिम तथा युवती हिन्दू हो। कई मामलो में देखा गया है कि ऐसे दम्पति के साथ मारपीट भी हुई है। योगी आदित्यनाथ मंच पर से बाकायदा 1 के बदले 100 मुस्लिम लड़किया लाने कि घोषणा उस वक़्त कर चुके थे जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे।
इस तरह के कमेंट जिनको दर्जनों लाइक्स मिले है ज़ी न्यूज़ के फॉलोवर्स की बीमार मानसिकता और देश को शर्मसार करता है















जहाँ एक तरफ मुस्लिम महिलाओ को गलीज़ और ज़हीर खान को जिहादी बताया जा रहा था वही दूसरी ओर ऐसे चुभने वाले कमेंट भी सामने आये जिनमे हिन्दू महिलाओ को बदसूरत बताया गया

हिन्दुस्तानियो की इस बिल्ली लड़ाई में पाकिस्तानी दूर बैठ कर आनंद ले रहे थे।

लेकिन आशा की किरण मरी नहीं थी कुछ ऐसे लोग भी आये जो इस नफरत की राजनीति को अच्छे से समझते है


आपको बता दे कि भारत में 20 से 30 लाख वेश्याएं है जिनको उनके आशिक जीबी रोड, दिल्ली , कमाठीपुरा,मुंबई और सोनागाछी , कोलकता में बेच आते है और यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग बिना किसी धार्मिक भेदभाव के हो रहा है लेकिन बीजेपी विहिप और आरएसएस की राजनीती यहाँ चमक नहीं सकती तो यहाँ हिन्दू बहनो की रक्षा का नारा नहीं लगाया जाता।

खुद भाजपा के कई ऐसे नेता है जिन्होंने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम घराने में की है लेकिन चूंकि यहाँ भी कोई राजनीती नहीं चमक सकती तो भावना भी किसी की आहत नहीं होती।
ज़ी न्यूज़ जैसे चैनल भारतीय युवाओ की मानसिकता को अपंग बना रहे है। इस देश में ऐसे कई उदाहरण है जिसमे मुस्लिम महिलाये हिन्दू युवको और हिन्दू महिलाये मुस्लिम युवको के साथ बियाही है जैसे सुनील दत्त - नरगिस , उर्दू लेखक कृष्णा चंद्र - सलमा सिद्दीक़ी , ऋतिक रोशन सुजान खान , बीजेपी नेता नजमा हेपतुल्ला की एक बेटी जिन्होंने हिन्दू युवक से शादी की, अतुल अग्निहोत्री-अलवीरा खान , फिरोज खान की बेटी लैला खान राजपाल - रोहित राजपाल , संजय खान की बेटी सिमोन खान - अजय अरोरा , अतिदत्य पंचोली - ज़रीना वहाब , क्रिकेटर अजित अगरकर - फातिमा घड़िआली , सुनील शेट्टी- माना क़ादरी ( माना के पिता आई एम् कादरी और माँ विपुला कादरी थी ) , सचिन पायलेट - सराह अब्दुल्लाह
एक पूरी लिस्ट है दोनों समुदायों की, जिसमे अंतर्धार्मिक विवाह संपन्न और सफल रहे है और ऐसी भी लिस्ट है जिसमे सामान धर्म में विवाह उपरान्त नारी को जला कर मार डाला है। सोचना आपको को कि क्या आप यही ज़हर खुद तक सीमित रख पाएंगे? आने वाली पीढ़ी को आप स्वयं ही एक ज़हरीली सोच देकर जा रहे है
Sponsor Post
यह भी देखिये
10 मिनट में जानिये आखिर दिल्ली वालो का कैसे और कितना बड़ा नुक्सान किया आर्ट ऑफ़ लिविंग ने इंदौर में "करतार कीर्तन साहिब" नामक गुरुद्वारा को ध्वस्त किया गया
सुकमा का "शेर" : मिलिए शेर मोहम्मद से जिन्होंने 5 माओवादियों को मारा
No comments:
Post a Comment